A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

में रेत माफिया का तांडव!* *खनिज, वन और राजस्व विभाग बने तमाशबीन – जंगल से मुरुम की लूट बेखौफ जारी* *शहडोल | विशेष रिपोर्ट* *कंचनपुर क्षेत्र इस समय रेत और मुरुम माफियाओं के आतंक का शिकार है। यहाँ खुलेआम जंगल की ज़मीनों*

राजभान कुशवाहा

कंचनपुर में रेत माफिया का तांडव!*
*खनिज, वन और राजस्व विभाग बने तमाशबीन – जंगल से मुरुम की लूट बेखौफ जारी*

*शहडोल | विशेष रिपोर्ट*
*कंचनपुर क्षेत्र इस समय रेत और मुरुम माफियाओं के आतंक का शिकार है। यहाँ खुलेआम जंगल की ज़मीनों और राजस्व भूमि से मुरुम और रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। हालत यह है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपरों से दिन-रात मुरुम की चोरी हो रही है, और जिम्मेदार विभाग आँखें मूंदे बैठे हैं।*

*सूत्रों के मुताबिक, यह अवैध कारोबार इतने सुनियोजित तरीके से चल रहा है कि खनिज विभाग, वन विभाग और राजस्व अमले को सब पता होते हुए भी वे कार्यवाही करने से बच रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों ने माफियाओं के आगे घुटने टेक दिए हैं।*

Related Articles

*👉 जंगल को छलनी कर रहे हैं माफिया*

*वन क्षेत्र से सैकड़ों ट्रॉली मुरुम प्रतिदिन निकालकर निर्माण कार्यों और निजी ठेकेदारों को बेची जा रही है। इससे न सिर्फ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है, बल्कि पर्यावरण भी गंभीर खतरे में है।*

*👉 जिम्मेदार चुप क्यों?*

*सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब यह अवैध उत्खनन मुख्य मार्गों और आबादी के सामने हो रहा है, तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं? क्या विभागीय मिलीभगत के बिना यह मुमकिन है?*

*👉 जनता में आक्रोश, मांग सख्त कार्रवाई की*

*क्षेत्रीय ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से अवैध उत्खनन पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है।*
*📢 क्या जिले के अफसर जागेंगे या माफिया ही प्रशासन चलाएंगे?*
*प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।*

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!