A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

कार्यप्रणाली से नाराज सभासदों ने किया बोर्ड की बैठक का बहिष्कार

18 सभासदों के न पहुंचने से नए वित्तीय वर्ष की बजट की बैठक निरस्त कर दी गई। 29 अप्रैल को दोबारा बैठक किए जाने का फैसला लिया गया है।

कार्यप्रणाली से नाराज सभासदों ने किया बोर्ड की बैठक का बहिष्कार

जिला बरेली कस्बा फरीदपुर, । नगर पालिका परिषद फरीदपुर के चेयरमैन शराफत हुसैन जारी वाले की कार्यप्रणाली से नाराज सभासदों ने बोर्ड की बैठक का बहिष्कार किया। 18 सभासदों के न पहुंचने से नए वित्तीय वर्ष की बजट की बैठक निरस्त कर दी गई। 29 अप्रैल को दोबारा बैठक किए जाने का फैसला लिया गया है।

नगर पालिका परिषद फरीदपुर में 25 सभासद हैं। चेयरमैन शराफत जरी वाले ने नए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट की बैठक बुलाने के लिए एजेंडा जारी किया। बैठक के लिए 26 अप्रैल का दिन रखा गया। इसके बाद से ही सभासदों में विरोध के स्वर गूंजने लगे। शनिवार को बोर्ड की बैठक में पालिका चेयरमैन शराफत पहुंचे, लेकिन सभासद नहीं पहुंचे। कई घंटे इंतजार के बाद पालिका के ईओ ने बैठक निरस्त18 समासदों के न पहुंचने से बैठक निरस्त 29 अप्रैल को दोबारा बैठक का फैसला लिया करने का फैसला लिया। सभासदों का कहना है कि 8 महीने से वोर्ड की बैठक नहीं बुलाई है। पालिका चेयरमैन सभासदों से अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे हैं जबकि विकास कार्यों में घोटाला किया जा रहा है। सभासदों का कहना है कियेलोग अनिश्चितकालीन तक बोर्ड की बैठक में शामिल नहीं होंगे। बैठक का बहिष्कार करने वालों में अजीम मियां, संजीव शुक्ला, अमरपाल मौर्य, गुलनाज, ताज कुरैशी, सुनीता शर्मा, सुनीता कठेरिया, फरहद, राजकुमार, रंजीत चौहान, नन्हें अंसारी, कमर, मोहित तोमर, निर्दोष आदि थे!| आपको बताते चलें कि नगरपालिका परिषद फरीदपुर के अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी सभासदों को बिल्कुल भी तवज्जो नहीं देते हैं जिस कारण सभासद उक्त लोगों से  काफी नाराज हैं सबसे ज्यादा नाराजगी वार्ड संख्या 6 के सभासद राजकुमार राठौर की है जो कहते हैं कि नगर पालिका परिषद फरीदपुर में उनकी कोई भी बात व शिकायत नहीं सुनी जाती है और ना ही उनके वार्ड में कोई भी विकास कार्य कराया जाता है और जो भी विकास कार्य कराया जाता है वह गुपचुप तरीके से पास करके कर लिया जाता है

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!