A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

पूरनपुर में 56 हेक्टेयर में 30 प्रजातियों के 80 हजार पौधों रोपित कराएगा वन विभाग

पौधारोपण के लिए वन विभाग की सात नर्सरी में तैयार की जा रही पौध

पूरनपुर में 56 हेक्टेयर में 30 प्रजातियों के 80 हजार पौधों रोपित कराएगा वन विभागपौधारोपण के लिए वन विभाग की सात नर्सरी में तैयार की जा रही पौधएक से सात जुलाई तक मनाया जाएगा वन महोत्सव, वृहद स्तर पर होगा पौधारोपण

 

पूरनपुर।धरा को हरा-भरा बनाने के लिए सामाजिक वानिकी की तरफ से कवायद शुरू हो चुकी है। इसको लेकर क्षेत्र की सात नर्सरी में 30 प्रजातियों के 15.55 लाख पौधे तैयार किए जा रहे हैं। वन महोत्सव सप्ताह में वृहद स्तर पर अभियान चलाकर पौधारोपण किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों ने रूपरेखा बनानी शुरू कर दी है। पुरनपुर सामाजिक वानिकी विभाग 56 हेक्टेयर में 79.925 हजार पौधारोपण कराएगा।

पर्यावरण संरक्षण के लिए वन विभाग द्वारा समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं। लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए जागरूक किया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस, वन महोत्सव, विश्व प्रकृति दिवस आदि पर पौधारोपण भी किया जाता है। पहली से सात जुलाई तक वन महोत्सव सप्ताह मनाया जाता है। इसमें वृहद स्तर पर अभियान चलाकर पौधारोपण किया जाता है। पूरनपुर सामाजिक वानिकी 2022 में करीब एक लाख 37 हजार पांच सौ पौधे रोपित किए गए थे।2023 में 20 हेक्टेयर में 32 हजार पौधे रोपित कराए गए।इस साल भी पौधारोपण के लिए विभाग द्वारा पहले से ही तैयारी शुरू कर दी गई है। पूरनपुर रेंज की सात नर्सरी में नीम, जामुन, पीपल, बरगद, आवला, शरीफा, नीबूं सहित करीब 30 प्रजातियों के 15.55 लाख पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इसमें अवशेष पौधे भी शामिल हैं।बताते हैं कि पूरनपुर सामाजिक वानिकी रेंज की नर्सरी गोपालपुर प्रथम में 3.16 लाख, शाहगढ़ में 1.70 लाख, माधोटांडा में 1.99 लाख, गढ़ा 1.12 लाख, गोपालपुर द्वितीय में 3 लाख, मथना में 3 लाख, बराही में 1.57 लाख पौध तैयार की जा रही है। वन एवं वन्यजीव प्रभाग पूरनपुर के अधिकारियों का कहना है कि जुलाई में शुरू होने वाले पौधारोपण अभियान को लेकर क्षेत्र की सात नर्सरी में करीब 15.55 लाख पौध तैयार की जा रही है। पिछले साल वन विभाग द्वारा एक लाख 32 हजार से अधिक पौधे लगाए गए थे। इस साल का वन विभाग 56 हेक्टेयर में 79.925 पौधे रोपित कराएगा। लेकिन इस बार भी लक्ष्य से अधिक पौधों का रोपण की उम्मीद है। इसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। सभी नर्सरियों में पौध भी लगभग तैयार हो चुकी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को पौधारोपण करना चाहिए।

Related Articles

———-

नर्सरी उगान लक्ष्य

गोपालपुर प्रथम-1.50 लाख

गोपालपुर द्वितीय-1 लाख

मथना-1 लाख

गढ़ा-50 हजार

माधोटांडा-75 हजार

बराहीं-75 हजार

शाहगढ़-50 हजार

——-

अवशेष नर्सरी

गोपालपुर प्रथम-1.66 लाख

गोपालपुर द्वितीय- 2 लाख

मथना-2 लाख

गढा-62.400 हजार

माधोटांडा-1.24 लाख

बराही-82.600 हजार

शाहगढ-1.20 लाख

———

सामाजिक वानिकी की सात नर्सरियों में पौध तैयार की जा रही है।1 जुलाई से पौधारोपण शुरू होगा।वन विभाग की ओर 56 हेक्टेयर में 79.925 पौधे रोपित कराए जाएंगे। पौधारोपण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

पियूष मोहन श्रीवास्तव, रेंजर सामाजिक वानिकी पूरनपुर।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!