A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे
Trending

रेलवे लाइन किनारे खरपतवार में लगी आग

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

रेलवे लाइन किनारे खरपतवार में लगी आग

अलीगढ़ । दिल्ली – हावड़ा रेलवे ट्रैक पर सोमना व कुलवा स्टेशन के मध्य बुधवार दोपहर में रेलवे लाइन के किनारे घास- फूंस , खरपतवार में अचानक आग लग गई । किसी अनहोनी की खबर पर रेलवे अफसर मौके पर पहुंचे और आग को स्टाफ की मदद से पानी डलवाकर बुझा लिया गया । रेलवे ट्रैक के किलोमीटर 1340 / 20-14 एवं 1340 / 2-8 के मध्य रेलवे लाइन के किनारे उगे खरपतवार में दोपहर करीब दो बजे अचानक आग लग गई । टूंडला कंट्रोलर से सूचना मिलने पर आरपीएफ , जीआरपी एवं रेलवे कर्मी मौके पर आ गए । उन्होंने स्थानीय रेल स्टाफ की मदद से पानी डालकर लगी आग को बुझा लिया । माना जा रहा है कि बुधवार को सोमना – व के मध्य डाउन ट्रैक पर रेल ओवर ग्राइंडिंग मशीन कार्य कर रही थी । इस दौरान कोई चिंगारी निकलने से रेलवे लाइन के किनारे घास , फूंस , क खरपतवार में आग लग गई होगी ।

Show More
Back to top button