A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेदेशधार्मिकराजस्थान

ईद-उल-अजहा: मुख्य नमाज के बाद शुरू हुआ कुर्बानी व मुबारकबाद का दौर

सीकर. कुर्बानी व त्याग का पर्व ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व आज जिलेभर में अकीदत व एहतराम से मनाया गया। इस दौरान सुबह जामा मस्जिद में मुख्य नमाज हुई जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अता कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी। इसके बाद से ही मुबारकबाद के साथ मुस्लिम मोहल्लों में कुर्बानी का दौर शुरू हो गया। लोग एक दूसरे को गले मिलकर तो कुछ फोन पर संदेश या बात कर ईद की मुबारकबाद दे रहे थे। जामा मस्जिद में मुख्य नमाज के दौरान सांसद अमराराम, विधायक राजेंद्र पारीक, सभापति जीवण खां सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Show More
Back to top button