A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

प्रदेश में बढ़ते अपराधिक मामलों पर तेजस्वी ने बोला हमला।

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर डबल इंजन सरकार को घेरा।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य में अचानक बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर करारा हमला बोला है उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है बिहार में डबल इंजन सरकार के चंद घंटों के मंगलराज का अद्भुत आपराधिक नजारा देखिए। मुख्यमंत्री से लेकर दो-दो उपमुख्यमंत्री सहित समूचा अमला आपराधिक घटनाओं को लेकर आपराधिक चुप्पी ओढ़े हुए है।

 

𝟏. नवादा में सरेराह महिला को चाकू घोंपा, हालत नाजुक!

 

Related Articles

𝟐. पटना में दो बहनों पर चाकू से हमला, दोनों गंभीर रूप से ज़ख्मी!

 

𝟑. भागलपुर में बदमाशों ने निर्वस्त्र कर महिला की पीट-पीटकर की निर्मम हत्या।

 

𝟒. सुपौल में दो बच्चों की निर्मम हत्या, गड्डे में मिले शव।

 

𝟓. मुंगेर के डंगरी नदी में महिला का मिला शव।

 

𝟔. छपरा में कोर्ट जा रहे दो प्रसिद्ध वकीलों की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या की।

 

𝟕. छपरा में बेख़ौफ़ अपराधियों ने युवक को गोली मार मचाया तांडव।

 

𝟖. छपरा में पुलिस टीम पर हमला।

 

𝟗. भोजपुर में प्लंबर की हुई हत्या। कोईलवर पुल के पास मिली लाश।

 

𝟏𝟎. मोतिहारी के घोड़ासहन में अपराधियों ने व्यवसायी को गोली मार पैसे लूट फरार।

 

𝟏. गोपालगंज में हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारी।

 

𝟏𝟐. बगहा में पंचायती के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग।

 

𝟏𝟑. आरा में हथियारबंद अपराधियों ने की फायरिंग, क्षेत्र में मचा हड़कंप, युवक को लगी गोली।

 

𝟏𝟒. पटना के मसौढ़ी में अपराधियों ने की कई राउंड फायरिंग, एक को लगी गोली। #TejashwiYadav

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!