A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024देशमध्यप्रदेश

स्वीप पार्टनर्स के साथ बैठक

स्वीप गतिविधि अंतर्गत वृहद स्तर पर कार्यक्रमों के आयोजन हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने स्वीप पार्टनर्स की बैठक आयोजित की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ व स्वीप के जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर योगेश भरसट सहित अशासकीय विद्यालयों के संचालक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी गण मौजूद थे।

कलेक्टर श्री वैद्य ने कहा कि विदिशा जिला लोकसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान करें इस उद्देश्य से जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान तहत कार्यक्रमों का आयोजन सतत जारी है। विदिशा नगरीय क्षेत्र में भी मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए आगामी तिथियां में वृहद स्तर पर आयोजन किए जाकर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से उक्त बैठक में स्वीप पार्टनर्स से सुझाव भी प्राप्त किए गए।

Show More
Back to top button