A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेशिमला

मुखय निर्वाचन अधिकारी ने लिये आदान प्रदान प्रक्रिया का जायजा।

वर्मा शिमला कुमारसेन शिमला 02 जून, 2024

*मतदान के पश्चात स्टेट लेवल क्लीयरिंग सेंटर में पोस्टल बैलट का पुनः आदान-प्रदान*

*मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया आदान-प्रदान प्रक्रिया का जायजा*

शिमला 02 जून –
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आईटीआई चौड़ा मैदान में पोस्टल बैलट के आदान-प्रदान के लिए बनाये गये स्टेट लेवल क्लीयरिंग सेंटर में मतदान पश्चात आज सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों के पोस्टल बैलट का पुनः आदान प्रदान किया गया।
इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने पोस्टल बैलट के आदान-प्रदान के लिये सभी विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा प्राधिकृत नोडल अधिकारियों व सहायक नोडल अधिकारियों से आदान-प्रदान प्रक्रिया की जानकारी ली।

Related Articles


उल्लेखनीय है कि 22 मई को आईटीआई चौड़ा मैदान में सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों के पोस्टल बैलट का आदान प्रदान किया गया और 28 मई को सभी विधानसभा क्षेत्रों के शेष पोस्टल बैलट का आदान प्रदान किया गया था।

इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी 4-शिमला (अ.जा.) संसदीय क्षेत्र एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी दलीप नेगी, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कीर्ति चंदेल, प्रधानाचार्य आईटीआई जोगिंदर शर्मा सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

-०-

Show More
Back to top button