A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

तीखी नोकझोंक हुई और तीखी नोक झोक मारपीट में बदल गया

केतार प्रखंड से क्षेत्र के परती पंचायत के भूमि विवाद में दो पक्षों के मारपीट में विष्णदेव प्रजापति,रामविलास प्रजापति के बयान पर केतार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। केतार थाना कांड संख्या 27/24 दिनांक 28 मई 2024,धारा 341/323/ 325/307/34 भादवि के अंतर्गत प्राथमिक अभियुक्त रामलाल प्रजापति,राम लखन प्रजापति, जगरनाथ प्रजापति, तीनों पिता मुंशी प्रजापति,मनोज प्रजापति, पिता रामलाल प्रजापति, सीनियर प्रजापति पिता राम लखन प्रजापति एवं बबलू प्रजापति पिता जगरन्नाथ प्रजापति ग्राम परती कुस्वानी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। उक्त कांड के प्राथमिक अभियुक्त मनोज प्रजापति,रामलाल प्रजापति, जगरन्नाथ प्रजापति,बबलू प्रजापति को केतार थाना गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बताते चले की सोमवार को प्रखंड कार्यालय में अंचलाधिकारी के समक्ष दोनों पक्षों को बुलाकर दिए गए आवेदन के बाद दोनों पक्षों से कागजात की मांग की गई थी।अंचलाधिकारी के फैसले से दोनों लोग मानने से इनकार किया। उसके बाद दोनों प्रखंड कार्यालय के गेट से बाहर होने के बाद तीखी नोकझोंक हुई और तीखी नोक झोक मारपीट में बदल गया।स्थानीय लोगों के द्वारा बीच बचाव कर दोनों पक्षों को लोगों को अलग कराया गया।इस घटना में एक पक्ष के विष्णु देव प्रजापति मुनीलाल प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज हेतु भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया।वहा के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु गढ़वा रेफर कर दिया।दूसरे पक्ष के राम लाल प्रजापति,लखन प्रजापति, जगरनाथ प्रजापति, बबलू प्रजापति,मनोज प्रजापति को पुलिस उठाकर कर थाना ले गई।इस मामले में थाना प्रभारी रोशन कुमार वर्णमाला ने बताया कि मामला दर्ज कर चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Show More
Back to top button