A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़

पेयजल की समस्या से कुरुडीह के ग्रामीण परेशान, बूंद-बूंद को मोहताज

पानी लेने 2 किलोमीटर दूर नाला जाना पड़ रहा है

भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं कुरुडीह के ग्रामीण

कोरबा : ग्राम पंचायत कुरूडीह, भीषण गर्मी में पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों का कहना है कि हमें दूर-दूर से पीने के लिए पानी लेने जाना पड़ता है तथा हमारे मोहल्ला में जो हैंडपंप तथा नल लगा हुआ है वह भी खराब हो चुका है और हमारे मोहल्ले का कुआं तथा तालाब भी सूख चुका है अभी वर्तमान में नौतपा चल रहा है ऐसी स्थिति में हमें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और हमें पानी लेने 2 किलोमीटर दूर नाला जाना पड़ रहा है

Related Articles

ग्रामीण कोमल सिंह कंवर का कहना है कि हमारे मोहल्ले में जो डबरी है वह फाल्गुन माह में ही सूख जाता है। और हमें नहाने तथा मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था करने हेतु 2 किलोमीटर दूर नाला जाना पड़ता है वह नाला भी कुछ दिनों का मेहमान रहता है उसके बाद नाला भी गर्मी आते-आते सूख जाता है जिससे हम बहुत परेशान रहते हैं और हम गर्मी भर पानी की समस्या से जूझते रहते हैं

 

(आप देखते रहिये वंदेभारत लाइव टीवी न्यूज़)

Show More
Back to top button