Uncategorizedअन्य खबरेगढ़वाझारखंडशिक्षा

प्रधानाध्यापक ने मुखिया को आवेदन देकर विद्यालय में सोलर जलमीनार लगाने का किया मांग

कांडी प्रखंड के नव प्रावि ढबरिया के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार ने पंचायत मुखिया को आवेदन देकर विद्यालय में सोलर जलमीनार लगाने की मांग की है

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

कांडी से

कांडी प्रखंड के नव प्रावि ढबरिया के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार ने पंचायत मुखिया को आवेदन देकर विद्यालय में सोलर जलमीनार लगाने की मांग की है।उन्होंने मुखिया को दिए आवेदन में कहा है कि पिछले दिनों 13 मई को तेज आंधी तूफान में स्कूल के छत पर लगा तीन सोलर प्लेट व पानी टँकी टूटकर नष्ट हो गया है।

Related Articles

उक्त सोलर युक्त जलमीनार आपके माध्यम से 2023 में स्कूल में लगाया गया था।जिसके माध्यम से विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को पानी पीने में सुविधा होती थी।सोलर व पानी टंकी नष्ट हो जाने के बाद से पानी के लिए असुविधा हो गयी है।उक्त परेशानी को देखते हुए पुनः विद्यालय में नया सोलर युक्त जलमीनार लगाने की आग्रह प्रधानाध्यापक ने किया है।

Show More
Back to top button