Uncategorizedझाबुआ

खेड़ापति हनुमान जी मंदिर पर चल रही संगीत मय शिव महापुराण कथा

मनुष्य के जीवन में अभिमान ही पतन का कारण

 

 

अमित पाटीदार/सारंगी

Related Articles

नगर के अति प्राचीन खेड़ापति हनुमान जी मंदिर पर संगीत मय शिव महापुराण कथा का आयोजन चल रहा है कथा की शुरुआत 15 में को हुई पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई शिव महापुराण कथा का आयोजन मुख्य जजमान गेंदालाल मालवीय एवं नगर के भक्तगण की ओर से किया जा रहा है

कथावाचक पंडित श्री मयंक श्याम सुंदर शर्मा राजोद द्वारा व्यास पीठ से शिव महापुराण कथा का महत्व समझाया उन्होंने कहा कि ईश्वर की सच्चे मन से भक्ति करने से फलदाई पुण्य मिलता है जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को भगवान का स्मरण करना चाहिए ताकि उसके सभी कष्ट एवं दुख दूर हो सके मनुष्य के जीवन में अभिमान ही पतन का कारण है कथा के दौरान उनके द्वारा समुधुर संगीत पर भजनों की प्रस्तुति दी गई भजनों पर पूरे पंडाल में शिव भक्त नृत्य करते हुए आनंद ले रहे कथा का आयोजन प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 4 बजे के बीच हो रहा है कथा विश्राम के बाद महा आरती एवं महाप्रसादी का वितरण अलग-अलग भक्तों द्वारा किया जा रहा है शिव महापुराण कथा का समापन 21मई को होगा

कल शनिवार को शिव विवाह का आयोजन रहेगा मुख्य जजमान एवं आयोजक समिति ने नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के शिव भक्तों से निवेदन किया है कथा पंडाल में पधारकर धर्म लाभ लेवे

Show More
Back to top button