Uncategorizedअन्य खबरेगढ़वाझारखंड

ब्रेकिंग न्यूज,मोटरसाइकिल दुर्घटना में पति-पत्नी एवं पुत्र घायल

भवनाथपुर केतार मार्ग पर सोमवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में पति-पत्नी एवं पुत्र घायल हो गया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट

गढ़वा

भवनाथपुर केतार मार्ग पर सोमवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में पति-पत्नी एवं पुत्र घायल हो गया।

 

Related Articles

घायलों में केतार थाना क्षेत्र के पाचाडूमर गांव निवासी धर्मेंद्र राम उसकी पत्नी अनिता देवी उसका पांच वर्षीय पुत्र शिवम् कुमार एवं उसका जीजा उत्तर प्रदेश के अयोध्या गांव निवासी गोपाल राम के नाम शामिल है। इसमें अनीता देवी तथा शिवम कुमार को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटना के संबंध में धर्मेंद्र राम ने बताया कि सभी लोग एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकड़ी गांव से अपने घर पाचाडूमर जा रहे थे। इसी दौरान भगवान घाटी से पीछे जंगल में ही उसकी मोटरसाइकिल नियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

 

 

 

 

 

घटना के बाद सभी घायलों को भवनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने शिवम् कुमार व अनीता देवी को गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!