A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

विजयी पदाधिकारियों को साथियों ने किया सम्मानित, मुंह मीठा कराकर खुशी साझा करते दिखे वकील

विजयी पदाधिकारियों को साथियों ने किया सम्मानित, मुंह मीठा कराकर खुशी साझा करते दिखे वकील

लालगंज, प्रतापगढ़। संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को बुधवार को परिसर में साथियों के बीच खुशी मनाते देखा गया। अध्यक्ष पद पर निर्वाचित संदीप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विभाकर शुक्ल, उपाध्यक्ष बालेन्दु त्रिपाठी व महामंत्री सूर्यकांत निराला तथा कोषाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने परिसर में साथी अधिवक्ताओं से मिलकर उनका मुंह मीठा कराते दिखे। तहसील परिसर में बुधवार को अधिवक्ताओं को विजेता हुए पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित करने में भी उत्साहित देखा गया। वहीं चुनाव समिति के पदाधिकारियों की भी हुई बैठक में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने में सहयोग के लिए अधिवक्ताओं तथा प्रशासन का धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने मतदान एवं मतगणना में बेहतर प्रशासनिक प्रबन्धों के लिए जिले के डीएम संजीव रंजन तथा एसपी सतपाल अंतिल का आभार जताया। वहीं निर्वाचन की प्रक्रिया में अधिवक्ताओं के सकारात्मक सहयोग को लेकर भी चुनाव समिति द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक का संचालन महामंत्री देवी प्रसाद मिश्र ने किया। इस मौके पर एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, राममोहन सिंह, अजय शुक्ल गुडडू, शिवाकांत उपाध्याय, राव वीरेन्द्र सिंह, केबी सिंह, टीपी यादव, कालिका प्रसाद पाण्डेय, बेनीलाल शुक्ल, राधारमण शुक्ल, वीरेन्द्र सिंह अगई मौजूद रहे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!