
बलिया।लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बैरिया की क्रांतिकारी धरती से लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया।चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के चुनाव कार्यालय का विधिवत शुभारंभ शनिवार को बैरिया में किया गया। कार्यालय का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने वैदिकमंत्रोचार व हवन पूजन के साथ किया।बलिया लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नीरज शेखर ने भी पूजा अर्चना की।कार्यक्रम में हजारों भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी व शुभचिंतक उपस्थित रहे।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दयाशंकर मिश्र “दयालु’ ने कहा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी तथा सरकार की जनहितैषी योजनाओं के चलते लोकसभा चुनाव में भाजपा बड़ी जीत प्राप्त करेगी और नरेंद्र मोदी लगातार तीसरा बार प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि बलिया में भाजपा सिर्फ चुनाव जीतने के लिए नही बल्कि जीत का रिकार्ड स्थापित करने के लिए चुनाव लड़ रही है।विशिष्ट अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि हमारा संकल्प राम मंदिर का निर्माण के साथ ही 370 को समाप्त करने को था, वह हो गया।पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि चुनाव में बचे शेष दिन को विशेष दिन बनाएं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद के साथ ही संघर्ष करने की भी अपील की।
*ग्राउंड जीरो पर तैयारियों में जुटी बीजेपी*
बलिया।भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को अब ग्राउंड जीरो पर शुरू कर दिया है।इसी कड़ी में बलिया की सीट हर हाल में जितने के लिए बीजेपी लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जोर शोर से लगी हुई है।उत्तर प्रदेश में बीजेपी का लक्ष्य 80 सीटों को साधने का है।उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र व जिला भाजपा अध्यक्ष संजय यादव की मौजूदगी में सैकड़ो सपा व बसपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ली इस अवसर पर दयाशंकर मिश्र दयालु ने कार्यकर्ताओं को बताया कि गांव गांव, कस्बों कस्बों में मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें. योगी सरकार की जन हितैषी नीतियों को भी जन जन पहुंचाने का आह्वान किया गया. वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ को भी मजबूत बनाने का काम करें. बूथ के मजबूत होने की अहमियत बताई गई. आनेवाले दिनों में बीजेपी की तरफ से सम्मेलन और गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी. ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं.
*ये लोग रहे मौजूद*
इस अवसर पर पूर्व सांसद भरत सिंह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह जयप्रकाश साहू वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद सिंह सेंगर अरुण सिंह निर्भय सिंह गहलौत बैरिया प्रधान संघ के अध्यक्ष अरुण यादव पूर्व अध्यक्ष रोशन गुप्ता जिला पंचायत सदस्य ददन गोंड़ प्रधान रवि प्रताप सिंह मन्तोष चौधरी संजय चौधरी मनोज निषाद परमात्मा गोंड़ जितेन्द्र वर्मा भुनेश्वर राम चन्द्रशेखर सिंह अखिलेश यादव राजीव कुमार रमेश पाण्डेय रणजीत वर्मा उमेश साहनी मंटू बिन्द अशोक “शेखर” विवेकानंद गिरी राजमंगल ठाकुर धर्मेन्द्र पासवान ददन भारती पाताली शर्मा ददन गोंड़ विजय यादवअनिल पाण्डेय परमेश्वर गिरी भरत यादव भीम यादव के अलावा हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।