A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

गोवर्धन पूजा उत्सव में भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का हुआ बखान

गोवर्धन पूजा उत्सव में भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का हुआ बखान

लालगंज, प्रतापगढ़। नगर के सांगीपुर वार्ड में बुधवार को गोवर्धन पूजा उत्सव में श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध देखा गया। श्रीरामचरितमानस पाठ के साथ संस्कृत विद्वान पं. विद्याभूषण शुक्ल जी के वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य भगवान श्रीकृष्ण का श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया। पं0 विद्याभूषण शुक्ल ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमें भगवान श्रीकृष्ण द्वारा निरंकुशता के अभिमान को चूर चूर कर धर्म की रक्षा का संदेश प्रदान किया करती है। संयोजक पं. श्याम सुन्दर त्रिपाठी व संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री शेषनाथ तिवारी ने उत्सव में संस्कृत विद्वान पं. विद्याभूषण शुक्ल को सम्मानित किया। गोवर्धन पूजा उत्सव को लेकर हुए भण्डारे में भी देर शाम तक श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण करते दिखे। कार्यक्रम के सह संयोजक शम्भूनाथ त्रिपाठी तथा ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी के संयोजन में हरेकृष्ण हरे राधे का मनमोहक संकीर्तन भी हुआ। इस मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, सभासद कैलाशनाथ त्रिपाठी, दिलीप शुक्ल, प्रो. श्यामबिहारी शुक्ल, आचार्य विनोद कुमार त्रिपाठी, रामसुमेर मिश्र आदि रहे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button