छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : जहां-जहां राहुल गांधी के पांव पड़े वहां होता है कांग्रेस का बंटाधार : सीएम विष्णुदेव साय…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बस्तर लोकसभा सीट में मतदान होना है। पहले चरण के मतदान से पहले भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता बस्तर के दौरे पर आ रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज बस्तर दौरे पर आएँगे। वहीं भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बस्तर के दौरे पर आ रहे हैं।

 

 

Related Articles

कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेताओं के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर अब बयान बाजी शुरू हो गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर राहुल गांधी पर तंज कसा है। सीएम विष्णुदेव साय ने बया बयान देते हुए कहा कि, राहुल गांधी के आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अब तक जहां-जहां राहुल गांधी के पांव पड़े हैं, वहां कांग्रेस का बंटाधार ही होता है।

(रिपोर्टर_ शेखर ठाकुर (जिला प्रमुख)

Show More
Back to top button