A2Z सभी खबर सभी जिले कीछत्तीसगढ़

जिला प्रशासन द्वारा प्रतियोगी परीक्षा तैयारी के लिए संचालित कोचिंग के लिए अतिथि शिक्षक की भर्ती हेतु वॉक इन इन्टरव्यू 12 मार्च को

वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद में प्रतियोगी परीक्षाओं का होगी आयोजन

गरियाबंद : जिला प्रशासन द्वारा प्रतियोगी परीक्षा तैयारी के लिए संचालित कोचिंग के लिए अतिथि शिक्षक की भर्ती हेतु वॉक इन इन्टरव्यू 12 मार्च को

जिला प्रशासन, गरियाबंद द्वारा शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद में प्रतियोगी परीक्षाओं (सी.जी.पी.एस.सी., व्यापम एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रयास कोचिंग संचालित किया जा रहा है। उक्त कोचिंग में पंजीकृत विद्यार्थियों को
भारतीय इतिहास एवं कला संस्कृति, भारतीय भूगोल एवं अर्थशास्त्र, भारत का संविधान व सामान्य विज्ञान, पर्यावरण एवं समसामयिकी घटनाक्रम इत्यादि विषय के अध्यापन हेतु 06 माह की अवधि तक अतिथि शिक्षक की आवश्यकता है। उक्त शिक्षकीय कार्य हेतु अस्थायी रूप से योग्य व अनुभवी आवेदकों के लिए 12 मार्च 2024, मंगलवार को प्रातः 10.00 बजे से शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद में वॉक इन इन्टरव्यू का आयोजन किया जायेगा। इच्छुक आवेदक उक्त तिथि को शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!