A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024छत्तीसगढ़महासमुंद

राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का किया गया प्रथम रेंडमाइजेशन

राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईवीएम एवं
वीवीपैट मशीनों का किया गया प्रथम रेंडमाइजेशन
 

महासमुंद 27 मार्च 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए आज राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने कहा कि मतदान केंद्रों में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का उपयोग करने के पहले पारदर्शिता के लिए विभिन्न चरणों में मशीनों का रेंडमाइजेशन किया जाता है। मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन भारत निर्वाचन आयोग के ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में किया गया। जिसके तहत उपलब्ध बैलेट यूनिट के 2110, कंट्रोल यूनिट के 1362 एवं वीवीपैट के 1462 यूनिटों का रेंडमाइजेशन किया गया। ज्ञात है कि सरायपाली विधानसभा अंतर्गत 270, बसना विधानसभा अंतर्गत 287, खल्लारी विधानसभा 270 एवं महासमुंद विधानसभा अंतर्गत 246 अर्थात कुल 1080 मतदान केन्द्र है। रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सहमति के पश्चात कुल मतदान केन्द्र का 123 प्रतिशत बैलेट यूनिट, 123 प्रतिशत कंट्रोल यूनिट एवं 133 प्रतिशत वीवीपैट मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया। जिले में पारदर्शिता के लिए रेंडमाइजेशन की सम्पूर्ण प्रक्रिया का वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कराया गया। रेंडमाइजेशन के बाद इसका प्रिंट निकालकर सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से हस्ताक्षर कराने के बाद उन्हें इसकी प्रतियां प्रदान की गई। इसके बाद वेयर हाउस में अलग-अलग कक्षों में रखे सीयू, बीयू एवं वीवीपैट का अवलोकन कराया गया। पदाधिकारियों को स्ट्रांग रूम का अवलोकन कराने के साथ ही चुनाव से संबंधित अन्य गतिविधियों की जानकारी दी गई। रेंडमाइजेशन के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्री दाऊलाल चंद्राकर, भारतीय जनता पार्टी के श्री येतराम साहू सहित अन्य राजनीतिक दल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निर्भय कुमार साहू, अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, ईवीएम के जिला नोडल अधिकारी श्री समीर पांडेय उपस्थित थे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!