A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

झलवारा गाँव में असमाजिक तत्वों का आतंक दहशत में ग्रामवासी।

कटनी – जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र के झालवारा वार्ड क्रमांक-1 में देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने एक किसान के घर के बाहर खड़ी ट्रैक्स गाड़ी पर पथराव कर दिया। इस हमले में गाड़ी के कांच टूट गए, जिससे किसान कृष्ण कुमार पटेल का परिवार दहशत में आ गया।

घटना का विवरण

 

देर रात हुए इस अचानक हमले से परिवार के सदस्य सहमकर घर से बाहर निकले, लेकिन तब तक उपद्रवी मौके से फरार हो चुके थे। यह घटना एनकेजे थाना अंतर्गत ग्राम झालवारा वार्ड क्रमांक-1 में हुई।

Related Articles

 

पुलिस कार्रवाई और ग्रामीणों की मांग

 

पीड़ित परिवार ने तत्काल 100 डायल कर पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि थाने की दूरी अधिक होने के कारण परिवार तुरंत थाने नहीं पहुंच सका और फोन पर ही शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

इलाके में भय का माहौल

 

इस घटना के बाद से पूरे झालवारा इलाके में भय का माहौल बना हुआ है, क्योंकि ग्रामीणों को ऐसे असामाजिक तत्वों से अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!