A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

छपरा नगर निगम के 250 करोड़ से अधिक के बजट पर चुनाव आयोग का ग्रहण


छपरा नगर निगम के आगामी बजट सत्र 2024-25 के लिए तैयारी जैसे ही शुरू हुई लोकसभा चुनाव का अचार संहिता लागू हो गया। अब आगे बजट जारी करने में रोक लग सकता है, यह अचार संहिता का उलंघन है। हालांकि नगर निगम अभी इस बात से अनभिज्ञता जारी रखते हुए बजट बनाने का काम मार्च के अंतिम माह तक रखा है। इस मामले में जिला सह निर्वाचन अधिकारी की माने तो यह अचार संहिता के दायरे में आएगा।
मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता की माने तो इस बार बजट में नए इन्फ्रास्ट्रक्चर और साफ सफाई पर फोकस होगा। इस बार 250 करोड़ से ज्यादा का बजट प्रस्तावित होने का अनुमान है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लक्ष्य के साथ जमीनी स्तर से जुड़े मुद्ये पर विशेष फोकस होगा। इसके लिए महापौर द्वारा आम लोगों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। मेयर द्वारा निजी नंबर देकर सुझाव मांगे जा रहे हैं।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!