A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेभोपालमध्यप्रदेश

प्रदेश की विमुक्त घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु जातियों का डेटाबेस तैयार किया जायेगा : राज्य मंत्री कृष्णा गौर

भोपाल । रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण एवं विमुक्त घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर ने कहा
डेटाबेस के आधार पर परिवारों को विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा। राज्य शासन इस दिशा में कार्य कर रहा है। राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने यह जानकारी केन्द्र सरकार के विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्ध-घुमन्तु कल्याण बोर्ड के सदस्य को दी। बोर्ड के सदस्य बुधवार को मंत्रालय में राज्य मंत्री कृष्णा गौर से मिलने आये थे। राज्य मंत्री गौर ने विमुक्त घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु जातियों के डाटाबेस तैयार करने के लिये सर्वे के प्रस्ताव को बोर्ड में भेजे जाने की जानकारी भी दी। इस पर बोर्ड के सदस्य पाटनी ने राज्य सरकार के प्रस्ताव को जल्द स्वीकृत कराने की बात कही। पाटनी ने बोर्ड द्वारा विमुक्त घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु जातियों के कल्याण के लिये किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में विमुक्त घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु जातियों के कल्याण के लिये किये जा रहे कार्यक्रम समर्थ पोर्टल की सराहना की। अपर मुख्य सचिव पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्ध-घुमन्तु अजीत केसरी ने विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों पर प्रस्तुतिकरण दिया। प्रदेश के विमुक्त घुमक्कड़, अर्द्ध-घुमक्कड़ जाति विकास अभिकरण के अध्यक्ष बाबूलाल बंजारा, आयुक्त विमुक्त घुमन्तु, अर्द्ध-घुमन्तु कल्याण सौरभ कुमार सुमन और अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!