A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेखरगोनमध्यप्रदेश

मंडलेश्वर जाम गेट रोड पर पहाड़ टूटकर गिरा रास्ते पर

मंडलेश्वर महू इंदौर मार्ग पूरी तरह बंद

मंडलेश्वर जाम गेट रोड पर पहाड़ टूटकर गिरा रास्ते पर

मंडलेश्वर महू इंदौर मार्ग पूरी तरह बंद

महेश्वर। पवित्र और पर्यटन नगरी महेश्वर के मंडलेश्वर नगर से होकर जाने वाले राज्य सरकार द्वारा संरक्षित जाम गेट का मार्ग जो कि इंदौर महू जाने का मुख्य मार्ग है। मंडलेश्वर सहित आसपास के क्षेत्रवासी इसी मार्ग का उपयोग इंदौर और महू जाने के लिए करते हैं। सोमवार सुबह को अचानक पहाड़ टूट कर रोड पर आ गिरा जिससे उक्त मार्ग पूरी तरह से बंद हो चुका है। वह तो गनीमत रही की पहाड़ का मलवा गिरने के समय रोड से कोइ नहीं गुजर रहा था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जाम गेट पर्यटन क्षेत्र भी है जहां बड़ी संख्या में आसपास के पर्यटक घूमने आते हैं। घटना के बाद प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर मार्ग को चालू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!