
कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें फाइनेंसियल अवेयरनेस एंड इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम भारतीय स्टेट बैंक शाखा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव के आशीर्वचन से हुआ। कुलपति ने कहा कि आज वर्तमान मानव जीवन पूर्णत: आर्थिक विकास केंद्र पर आधारित है। व्यक्ति अपने प्रत्येक कार्य में जागरूक होता है, लेकिन आर्थिक आय व्यय एवं निवेश में बहुत ही कम जागृत होता है। इस कार्यक्रम की प्रासंगिकता प्रत्येक को आय, व्यय एवं निवेश से जोड़ने में बहुत ही अधिक है। इस दौरान अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक से जुड़े अनेक कार्याधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य स्कीम से जुड़े लोगों ने अपना अपना विचार प्रस्तुत कर सभी को आर्थिक जीवन नीति से लाभान्वित होने का अवसर दिया। इन लोगों ने आर्थिक जीवन निवेश से जुड़ी विभिन्न योजनाओं से सभी को अवगत कराया तथा निवेश करने के लिए प्रेरित किया।

