भाटपार रानी देवरिया
अखंड भारत न्यूज़ से राम प्रकाश द्विवेदी का रिपोर्ट
आज दिनांक 14 नवंबर 2026 को नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज फुलवरिया देवरिया में बारिश उत्सव मनाया गया जिसके मुख्य अतिथि समाजवादी के पूर्व विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय रहे। साथ में विशिष्ट गामान्य के रूप में पूर्व प्रमुख व्यास यादव ग्राम प्रधान अनिल तोमर प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह उप प्रधानाचार्य प्रवीण गौतम जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी बिट्टू चौबे वरिष्ठ वकील राजू सिंह के साथ-साथ पत्रकार समाजसेवी अन्य लोग उपस्थित रहे ।
विद्यालय के प्रबंधक अनिल पांडे एवं प्रधानाचार्य अभिषेक पांडे द्वारा मुख्य अतिथि का अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। स्वागत की कड़ी में ही व्यास यादव अनिल सिंह तोमर प्रवीण गौतम सुनील कुमार सिंह बिट्टू चौबे वरिष्ठ पत्रकार एवं विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान अंग वस्त्र के साथ प्रधानाचार्य द्वारा किया गया।
सभा का संचालन नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज फुलवरिया के हिंदी के प्रखर वक्ता शिक्षक श्री पांडे द्वारा किया गया। श्री पांडे द्वारा सभी उपस्थित विशिष्ट व्यक्तियों मुख्य अतिथि छात्र अभिभावक सबका स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया।
मुख्य अतिथि डॉक्टर आशुतोष उपाध्याय के द्वारा इस कार्यक्रम के लिए पूरे विद्यालय परिवार एवं विद्यालय के संरक्षक वशिष्ठ पांडे प्रधानाचार्य प्रबंधक सभी शिक्षकों और छात्रों को बधाई और धन्यवाद दिया गया उनके द्वारा यही बताया गया कि वार्षिकोत्सव में लगभग हर साल में उपस्थित रहा हूं यहां के अनुशासन आदर्श और प्रेम को देखकर या पता चलता है कि विद्यालय उच्च स्तर को प्राप्त कर रहा है। इसके लिए पुनः एक बार मैं विद्यालय परिवार को बधाई और धन्यवाद देता हूं।
और यह भी बताना चाहता हूं कि उनकी कड़ी मेहनत और लगन के कारण है यह विद्यालय इस स्थिति तक पहुंचा हुआ है। बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए विधायक जी ने कहा कि बच्चे हैं देश का उज्जवल भविष्य हैं उन्हें शिक्षा और संस्कार के साथ-साथ अनुशासन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
जो यहां दिखाई देता है। इसके लिए मैं सभी बच्चों को बधाई और स्नेह प्रेम समर्पित करता हूं।
प्रवीण कुमार गौतम द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया कि बच्चे लगन और मेहनत के साथ चाचा नेहरू के आदर्शों पर चलते हुए उच्च शिखर को प्राप्त करें। उच्च शिखर को प्राप्त करना तभी संभव है जब हम अनवरत अपने उद्देश्य के प्रति जागरूक रहे ।
और चाचा नेहरू की बातें याद रखें"आराम हराम है"। अतः हमें अनवरत उद्देश्य की तरफ बढ़ते रहना चाहिए अलस्या को त्याग कर कर्म पथ पर अग्रसर होते रहे यह मेरी शुभकामनाएं है।
अंत में सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया और उन्हें अपने पथ पर अग्रसर रहने की सलाह दिया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया गया। प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मैं इस इंटर कॉलेज से प्रेरणा लेकर एक संस्था का संचालन कर रहा हूं और मैं पांडे जी से प्रेरित हूं।
उनके आदर्शों को अंगीकार करता हूं और चाहता हूं कि मेरी नौजवान पीढ़ी इनके आदर्श पर चलकर नई कृतिमान स्थापित करें। मैं सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
अंत में मुख्य अतिथि के द्वारा सभी सम्मानित जनता छात्र एवं छात्राओं शिक्षकों अभिभावकों सबको एक बार बधाई और धन्यवाद ज्ञापित किया गया। और 2027 में सरकार आने पर स्कूल के लिए बहुत कुछ करने का वादा किया गया जिससे क्षेत्र का विकास हो सके यहां की जनता और अच्छी शिक्षा से लाभान्वित हो सके।
