जिला ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी
*सरगुजा /* भारतीय सिनेमा के सबसे दमदार और बहुमुखी अभिनेताओं में से एक नाना पाटेकर का आज 8 अक्टूबर 2026 की सुबह निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे।
जानकारी के अनुसार नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने निवास पर अचेत अवस्था में मिले थे। परिजन और केयरटेकर उन्हें तुरंत मणिपाल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी में हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया जा रहा है। अस्पताल के डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि मेडिको-लीगल केस दर्ज कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया गोवा मेडिकल कॉलेज में की जाएगी।
उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने निधन की पुष्टि की है।
विश्वनाथ पाटेकर के नाम से जन्मे नाना पाटेकर ने 1978 में फिल्म 'गमन' से अपने करियर की शुरुआत की थी और 'परिंदा', 'क्रांतिवीर', 'प्रहार', 'नटसम्राट', 'अब तक छप्पन', 'वेलकम' जैसी यादगार फिल्मों में अपनी अदाकारी से अमिट छाप छोड़ी। उन्हें 3 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, अक्षय कुमार सहित पूरे फिल्म जगत ने शोक व्यक्त किया है। महाराष्ट्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की घोषणा की है, अंतिम संस्कार पुणे में किया गया,
