मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :पैसे के लेनदेन के विवाद में वृद्ध को गोली मारकर घायल, गांव में मचा हड़कंप, हिमौली गांव में वारदात, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस79 वर्षों की सौहार्दपूर्ण विरासत, दोस्ती और विश्वास के अटूट रिश्ते भारतीय सेना और पूंछ की जनता ने मनाया पूंछ दिवस 2026, वीर सैनिकों और स्थानीय नागरिकों के साहस, बलिदान एवं देशभक्तराष्ट्रीय महासमर भूमि शिविर देशभर से छूटेंगे एक हजार से अधिक क्षत्रिय युवा, 23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक राष्ट्रीय महासमर भुमि शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।बाढ़ मिलकपुर हादसे में महिला की मौत, पूर्व मंत्री पहुंचे पीड़ित परिवार के घर30 साल से चल रहा था मौत का खेल, आखिरकार प्रशासन ने मारा छापा, शारदा मार्केट के अस्पताल में मचा हड़कंपनर्मदा नगरी की सूरत बदलने की पहल, पांच प्रमुख मार्गों के कायाकल्प के साथ ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग70वीं शालेय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो एवं कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 नवंबर को सांदीपनि विद्यालय नरिया मेंलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग –*पल्स पोलिया अभियान की शुरुआत* *तीन दिवसीय पिलाई जाएगी जीवन रक्षक दवा* *नैनपुर*अखंड भारत न्यूज़- बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान के रिपोर्ट-तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*हमीरपुर :पैसे के लेनदेन के विवाद में वृद्ध को गोली मारकर घायल, गांव में मचा हड़कंप, हिमौली गांव में वारदात, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस79 वर्षों की सौहार्दपूर्ण विरासत, दोस्ती और विश्वास के अटूट रिश्ते भारतीय सेना और पूंछ की जनता ने मनाया पूंछ दिवस 2026, वीर सैनिकों और स्थानीय नागरिकों के साहस, बलिदान एवं देशभक्तराष्ट्रीय महासमर भूमि शिविर देशभर से छूटेंगे एक हजार से अधिक क्षत्रिय युवा, 23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक राष्ट्रीय महासमर भुमि शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।बाढ़ मिलकपुर हादसे में महिला की मौत, पूर्व मंत्री पहुंचे पीड़ित परिवार के घर30 साल से चल रहा था मौत का खेल, आखिरकार प्रशासन ने मारा छापा, शारदा मार्केट के अस्पताल में मचा हड़कंपनर्मदा नगरी की सूरत बदलने की पहल, पांच प्रमुख मार्गों के कायाकल्प के साथ ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग70वीं शालेय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो एवं कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 नवंबर को सांदीपनि विद्यालय नरिया मेंलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग –*पल्स पोलिया अभियान की शुरुआत* *तीन दिवसीय पिलाई जाएगी जीवन रक्षक दवा* *नैनपुर*अखंड भारत न्यूज़- बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान के रिपोर्ट-तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*
Hamirpurउत्तर प्रदेशक्राइम

हमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप

मुस्करा (हमीरपुर)। थाना मुस्करा क्षेत्र के पुरवा मोहाल मजरा बुधवा का डेरा गांव में खेत से निकलने को लेकर हुए विवाद में 60 वर्षीय दिव्यांग किसान राजबहादुर अहिरवार की हत्या का मामला…

हमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप
WhatsApp Facebook

मुस्करा (हमीरपुर)। थाना मुस्करा क्षेत्र के पुरवा मोहाल मजरा बुधवा का डेरा गांव में खेत से निकलने को लेकर हुए विवाद में 60 वर्षीय दिव्यांग किसान राजबहादुर अहिरवार की हत्या का मामला सामने आया है।

मृतक के परिजनों ने अपने ही पारिवारिक चचेरे चाचा अर्जुन पुत्र जमुना और चचेरे भतीजे जगत पुत्र मुन्ना पर लोहे की सब्बल से सिर पर वार कर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, राजबहादुर खेत में थे, तभी खेत से निकलने को लेकर आरोपियों से विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर दोनों ने कथित तौर पर लोहे की सब्बल से राजबहादुर के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर राजबहादुर खेत में मृत अवस्था में मिले।

उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। वहीं फील्ड यूनिट की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।