जहानाबाद। जहानाबाद में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक से प्रदर्शन करते हुए काको मोड़ पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश्वर कुमार का पुतला फूंका। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का आरोप लगाया।
भाकपा माले नेता ने आरोप लगाया कि एसआईआर विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान लाखों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उनका दावा है कि इस प्रक्रिया में कई वास्तविक और योग्य मतदाताओं के नाम भी सूची से बाहर हो गए, जिससे वे मतदान के अधिकार से वंचित हो सकते हैं।
नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल में मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हुए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूरी प्रक्रिया के जरिए एक राजनीतिक दल को फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई।
प्रदर्शन के दौरान भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने सरकार से मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की। पार्टी नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल में हुए चुनावों के नतीजों को रद्द कर दोबारा चुनाव कराने की मांग की। पार्टी का कहना है कि नए चुनाव पुराने मतदाता सूची के आधार पर कराए जाएं, ताकि कोई वास्तविक मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न हो।
