भाटपार रानी देवरिया
अंतर्राष्ट्रीय पुत्री दिवस के अवसर पर भाटपार रानी देवरिया से राम प्रकाश द्विवेदी शिक्षक ने समस्त देशवासियों माताओ बहनों और बेटियों को पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर उन्होंने अपनी पुत्री के साथ फोटो साझा करते हुए कहा कि पिता पुत्री का बंधन दुनिया में सबसे बड़ा बंधन है।
बेटियां केवल घर की नहीं देश की भी शान होती हैं। आज की बेटियां हर क्षेत्र शिक्षा, विज्ञान, सेना, पत्रकारिता में देश का नाम रोशन कर रही हैं
बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के संकल्प को हमे मिलजुल कर सफल बनाने की आवश्यकता है।
जय समाज जय नारी शक्ति।
देवरिया से जिला रिपोर्टर रामप्रकाश द्विवेदी की तरफ से देश की बेटियों को पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
