मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76 वें जन्मोत्सव पर कुक्षी में हुआ रक्तदान एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रमपीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ग्रामीण धार का आयोजन, 21 मंडलों के सभी बूथों पर हुए सेवा कार्यतिलक मार्ग पर सट्टे के अड्डे पर मनावर पुलिस की दबिशगोदाम का ताला तोड़कर टायर और आईसर से 97 लीटर डीजल चोरीतमिलनाडु की चोरी का सोना उमरबन में बरामदअवैध महुआ शराब के अड्डे पर सिंघाना पुलिस की दबिश25 सितंबर को मनावर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’जिला भाजपा कार्यालय में जले आशीर्वाद के दीपसोंडवा पुलिस ने फरार आरोपी जावेद को किया गिरफ्तारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना, मुक्तेश्वर पुरी गौशाला में दी आहुतियांप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76 वें जन्मोत्सव पर कुक्षी में हुआ रक्तदान एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रमपीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ग्रामीण धार का आयोजन, 21 मंडलों के सभी बूथों पर हुए सेवा कार्यतिलक मार्ग पर सट्टे के अड्डे पर मनावर पुलिस की दबिशगोदाम का ताला तोड़कर टायर और आईसर से 97 लीटर डीजल चोरीतमिलनाडु की चोरी का सोना उमरबन में बरामदअवैध महुआ शराब के अड्डे पर सिंघाना पुलिस की दबिश25 सितंबर को मनावर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’जिला भाजपा कार्यालय में जले आशीर्वाद के दीपसोंडवा पुलिस ने फरार आरोपी जावेद को किया गिरफ्तारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना, मुक्तेश्वर पुरी गौशाला में दी आहुतियां
Surajpurछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

शासकीय उ.मा.वि. सिलफिली का आकस्मिक निरीक्षण जिसमें आचरण नियम का उल्लंघन पर देवी प्रसाद राजवाड़े सहा.ग्रेड-3 निलंबित

सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लंघन पर सहायक ग्रेड-3 निलंबित सूरजपुर/17 सितंबर 2026/ जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा 17 सितंबर 2026 को अधोहस्ताक्षरकर्ता के द्वारा शासकीय उ.मा.वि…

शासकीय उ.मा.वि. सिलफिली का आकस्मिक निरीक्षण जिसमें आचरण नियम का उल्लंघन पर देवी प्रसाद राजवाड़े सहा.ग्रेड-3 निलंबित
WhatsApp Facebook

सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लंघन पर सहायक ग्रेड-3 निलंबित

सूरजपुर/17 सितंबर 2026/ जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा 17 सितंबर 2026 को अधोहस्ताक्षरकर्ता के द्वारा शासकीय उ.मा.वि. सिलफिली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था में कार्यरत श्री देवी प्रसाद राजवाड़े सहा. ग्रेड-3 अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये। संस्था में कार्यरत शिक्षक एवं कर्मचारियों के द्वारा अवगत कराया गया कि श्री देवी प्रसाद विगत कुछ दिनों से विद्यालय नहीं आ रहे हैं और जब विद्यालय आते हैं तो नशे की हालत में आते हैं। इनके द्वारा विद्यालय में सहकर्मियों के साथ अमर्यादित व्यवहार किया जाता है। श्री देवी प्रसाद राजवाड़े के द्वारा खण्ड-खण्ड में वेतन देयक तैयार किया जा रहा है। इनके द्वारा प्राचार्य एवं स्वयं का वेतन पहले आहरण कर लिया गया तथा दुसरी बार में संस्था में कार्यरत 14 कर्मचारियों का वेतन आहरण किया गया। संस्था में कार्यरत 11 कर्मचारियों का वेतन देयक तैयार नहीं किया गया है जिससे संबंधित कर्मचारियों को माह अगस्त 2026 का वेतन आज दिनांक तक अप्राप्त है।
देवी प्रसाद राजवाड़े का उक्त कृत्य शासकीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं उदासिनता को दर्शाता है जो छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के सर्वथा विपरित है। प्रकरण में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उल्लंघन का प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा देवी प्रसाद राजवाड़े सहायक ग्रेड-3 शास. उ.मा.वि. सिलफिली वि.ख. सूरजपुर जिला-सूरजपुर को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि में श्री देवी प्रसाद राजवाड़े सहा. ग्रेड-3 शास. उ.मा.वि. सिलफिली वि.ख. सूरजपुर जिला-सूरजपुर का मुख्यालय शास. उ.मा.वि. बालक बिहारपुर विकासखण्ड-ओड़गी जिला सूरजपुर नियत किया गया है। निलंबन काल में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।