मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76 वें जन्मोत्सव पर कुक्षी में हुआ रक्तदान एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रमपीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ग्रामीण धार का आयोजन, 21 मंडलों के सभी बूथों पर हुए सेवा कार्यतिलक मार्ग पर सट्टे के अड्डे पर मनावर पुलिस की दबिशगोदाम का ताला तोड़कर टायर और आईसर से 97 लीटर डीजल चोरीतमिलनाडु की चोरी का सोना उमरबन में बरामदअवैध महुआ शराब के अड्डे पर सिंघाना पुलिस की दबिश25 सितंबर को मनावर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’जिला भाजपा कार्यालय में जले आशीर्वाद के दीपसोंडवा पुलिस ने फरार आरोपी जावेद को किया गिरफ्तारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना, मुक्तेश्वर पुरी गौशाला में दी आहुतियांप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76 वें जन्मोत्सव पर कुक्षी में हुआ रक्तदान एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रमपीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ग्रामीण धार का आयोजन, 21 मंडलों के सभी बूथों पर हुए सेवा कार्यतिलक मार्ग पर सट्टे के अड्डे पर मनावर पुलिस की दबिशगोदाम का ताला तोड़कर टायर और आईसर से 97 लीटर डीजल चोरीतमिलनाडु की चोरी का सोना उमरबन में बरामदअवैध महुआ शराब के अड्डे पर सिंघाना पुलिस की दबिश25 सितंबर को मनावर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’जिला भाजपा कार्यालय में जले आशीर्वाद के दीपसोंडवा पुलिस ने फरार आरोपी जावेद को किया गिरफ्तारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना, मुक्तेश्वर पुरी गौशाला में दी आहुतियां
Dharक्राइममध्य प्रदेश

अवैध महुआ शराब के अड्डे पर सिंघाना पुलिस की दबिश

65 लीटर कच्ची शराब जब्त, 650 किलो महुआ लहान नष्ट; आरोपी फरार.... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। सिंघाना पुलिस ने अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ…

अवैध महुआ शराब के अड्डे पर सिंघाना पुलिस की दबिश
WhatsApp Facebook

65 लीटर कच्ची शराब जब्त, 650 किलो महुआ लहान नष्ट; आरोपी फरार….

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। सिंघाना पुलिस ने अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम सिरसी में दबिश देकर 65 लीटर कच्ची महुआ शराब और शराब बनाने की सामग्री जब्त की। वहीं नाले के किनारे छिपाकर रखे करीब 650 किलो महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया गया। जब्त एवं नष्ट मशरुके की अनुमानित कीमत करीब 58 हजार 500 रुपए बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 17 सितंबर को चौकी सिंघाना को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिरसी निवासी सुनिल पिता सिकदार डावर अपने घर के पास बनी टपरी की आड़ में हाथ भट्टी से कच्ची महुआ शराब तैयार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। आसपास केले की घनी फसल और नाले का फायदा उठाकर वह मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पांच ड्रम सहित 650 किलो लहान नष्ट…
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 65 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 6,500 रुपए है, जब्त की। इसके अलावा शराब निर्माण में प्रयुक्त हाथ भट्टी की सामग्री भी बरामद की गई। नाले के किनारे जमीन में छिपाकर रखे 70 लीटर क्षमता के पांच ड्रम, 200 लीटर क्षमता के दो ड्रम तथा टायर-ट्यूब में भरा करीब 650 किलो महुआ लहान मिला, जिसे मौके पर नष्ट किया गया। पुलिस के अनुसार नष्ट लहान की अनुमानित कीमत 52 हजार रुपए है।

आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज…
फरार आरोपी सुनिल पिता सिकदार डावर, निवासी ग्राम सिरसी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तलाश में जुटी है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी मनावर ब्रजेश कुमार मालवीय के मार्गदर्शन में की गई। इसमें थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक राजेश यादव, चौकी प्रभारी सिंघाना उप निरीक्षक अनुप बघेल सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार सर्चिंग और कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।