बड़सरा में विद्युत उपकेन्द्र के लिए भूमि आबंटन पर 22 सितम्बर तक दावा आपत्ति आमंत्रित
सूरजपुर/17 सितंबर 2026/ सूरजपुर जिले के तहसील भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़सरा में 33/11 के०व्ही० विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना हेतु 2.00 एकड़ भूमि आंबटन करने का अनुरोध किये जाने पर ग्राम बड़सरा, प०ह०नं० 04 तहसील भैयाथान स्थित शासकीय आबादी मद में दर्ज भूमि खसरा नं0 1314 रकबा 1.43 हे० भूमि को ग्राम पंचायत बड़सरा के ग्राम सभा प्रस्ताव क्रमांक 11, 24 जून 2026 को सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित किया गया है। उक्त संबंध में राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी से जांच प्रतिवेदन मय दस्तावेजों सहित प्रतिवेदन लिया कर उक्त प्रयोजन हेतु भूमि आंबटन की कार्यवाही प्रस्तावित किया गया है, जो तहसील न्यायालय भैयाथान में विचाराधीन है।
उक्त भूमि आंबटन पर जिस किसी को आपत्ति हो तो वह 22 सितंबर 2026 को समय 11ः00 बजे उक्त न्यायालय में स्वतः उपस्थित होकर अपना आपत्ति/दावा प्रस्तुत कर सकता है। नियत तिथि के बाद प्राप्त आपत्ति/दावा पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।
