A2Z सभी खबर सभी जिले की

फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर सरकारी धन को हड़पने वाले गिरोह का खुलासा पांच गिरफ्तार

बरेली कार्ड बनाकर बरेली धनबरेली हड़पने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार रिपोर्ट,,,फजल उर रहमान बरेली एंकर,,,,बरेली भोजीपुरा थाना पुलिस ने फर्जी तरीके से आयुष्मान कार्ड तैयार कर सरकारी स्वास्थ्य योजना के धन का दुरुपयोग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आबिद, सलमान, अरमान, अफरोज और देशरत्न के रूप में हुई है। एसपी नार्थ मुकेश चंद मिश्रा ने बताया भोजीपुरा थाने में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान गिरोह की गतिविधियों का खुलासा हुआ। आरोप है कि गिरोह के सदस्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने का झांसा देकर 50 हजार रुपए और आधार कार्ड और राशन कार्ड हासिल करते थे। इसके बाद दस्तावेजों में हेरफेर कर फर्जी आयुष्मान कार्ड तैयार किए जाते थे। पुलिस का दावा है कि आरोपी अस्पतालों से मिलीभगत कर फर्जी लाभार्थियों का इलाज दर्शाते थे और इसके नाम पर सरकारी योजना से धन हासिल करते थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 13 फर्जी आयुष्मान कार्ड, छह फर्जी आधार कार्ड, 22 वर्क-कटिंग छायाप्रति राशन कार्ड और 2,700 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में पुलिस को गिरोह के काम करने के तरीके से जुड़े अहम तथ्य मिलने की बात कही गई है। मामले में दर्ज मुकदमे में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ धारा 111 की भी बढ़ोतरी की गई है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और अब तक बनाए गए फर्जी आयुष्मान कार्डों के जरिए सरकारी धन के दुरुपयोग की जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। बाइट,,,, मुकेश चंद मिश्र एसपी नार्थ बरेली

Show More
Check Also
Close
Back to top button