सूरजपुर/17 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम को लेकर जिले में उत्साह का वातावरण है। अभियान की पहली पहल के रूप में 17 सितम्बर की संध्या को घर-घर दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, संकल्प और जनभागीदारी की भावना को साकार करने की तैयारी की गयी है। आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के माध्यम से जिले के नागरिकों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया गया है। इसके लिए जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों एवं ग्राम स्तर पर जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूह की दीदियों, लाभार्थियों तथा आम नागरिकों को दीप प्रदान कर कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आगे आ रहे है।
नागरिक अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान के प्रति अपनी सहभागिता व्यक्त करेंगे। दीपों की रोशनी के साथ सामाजिक एकजुटता, सेवा भावना और सकारात्मक संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस पहल से जुड़ सकें। स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
सेवा संकल्प से जुड़ेगा हर घर
आशीर्वाद का दिया सेवा संकल्प अभियान के तहत जनभागीदारी को बढ़ावा देने की पहल है। इसके माध्यम से अभियान को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने और नागरिकों को सेवा एवं सकारात्मक संकल्प की भावना से जोड़ने का संदेश दिया जा रहा है। जिले में आर्शीवाद का दीया की तैयारियों को लेकर नागरिकों में भी उत्साह दिखाई दे रहा है।
