₹4,940 नकद, 3 एंड्राइड मोबाइल व सट्टा पर्चियां जब्त; खाईवाल राहुल धोबी मौके से फरार…
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। तिलक मार्ग क्षेत्र में अवैध रूप से सट्टा अंक लिखने की सूचना पर मनावर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹4,940 नकद, तीन एंड्राइड मोबाइल फोन, लीड पेन एवं सट्टा अंक लिखी पर्चियां बरामद की हैं। वहीं, सट्टा खाईवाल राहुल पिता परमानंद धोबी निवासी तिलक मार्ग मनावर पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव को तिलक मार्ग पर सट्टा अंक लिखे जाने की सूचना मिली थी। एसपी सचिन शर्मा के निर्देशन तथा एएसपी विजय डावर एवं एसडीओपी बृजेश मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ने उप निरीक्षक रानी राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने राजेंद्र ठाकुर पिता गोपाल ठाकुर, जाति राजपूत, निवासी मनावर को पकड़ लिया। उसके कब्जे से नकदी सहित सट्टा गतिविधि में उपयोग की जा रही सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मकान मालिक की भूमिका भी जांच के दायरे में…
जिस मकान अथवा स्थान पर सट्टा गतिविधि संचालित की जा रही थी, उसे लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, जांच में मकान मालिक अथवा स्थान उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर उसके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संगठित रूप से संचालन मिला तो बढ़ेंगी धाराएं…
पुलिस आरोपियों के आपसी संबंधों और सट्टा गतिविधि के संचालन के तरीके की भी जांच कर रही है। यदि जांच में सट्टा गतिविधि संगठित रूप से संचालित होना पाया जाता है, तो संबंधित प्रकरण में लागू प्रावधानों के तहत संगठित गिरोह संबंधी धाराओं में भी कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई में निरीक्षक राजेश यादव, उनि. रानी राठौर, उनि. शरद बर्डे, सउनि. राजेश गहलोत, प्रधान आरक्षक रंजीत मुवेल, प्रधान आरक्षक ललित कुमरावत, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक दल के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
