देवरिया उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को देवरिया जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान विश्वकर्मा और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस एक साथ स्वच्छता मिशन के रूप में मनाया गया। भगवान विश्वकर्मा विश्व शिल्पी ब्रह्मा के पुत्र का जन्मदिन कल कारखाने निर्माण के सभी यंत्रों की साफ सफाई करते हुए उन्हें याद कर मनाया जाता है।
अतः देवरिया के भाजपा कार्यकर्ता के लोग देवरिया स्वच्छता मिशन और भारत स्वच्छता मिशन के तौर पर प्रधानमंत्री के जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा के जन्मदिन को एक साथ मनाते हुए परमार्थी पोखरा की साफ सफाई देवरिया सदर के यूआ विधायक शलभ मणी नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के सहयोग से परमार्थी पोखरा के भीतर पॉलीथिन और प्लास्टिक के बोतलों को निकलते हुए एवं बाहर जमा पूरे कचरे को साफ करते हुए मनाया गया ।साथ ही आसपास के स्थान को भी साफ किया गया और आम जनता से यह अपील किया गया कि हम स्वयं स्वच्छ रहें ,और आसपास के स्थान को स्वच्छ रखें ताकि महामारी और बीमारी हमसे दूर रहे देवरिया के स्वच्छ मिशन को हम लोग सार्थक कर सकें और स्वच्छ भारत के मिशन में सहयोग करें देवरिया जिले के प्रत्येक नागरिक से यह कहना है कि सार्वजनिक स्थान या उपयोग में लाई जाने वाली जगह को साफ और स्वच्छ रखने का कार्य करें यह प्रत्येक नागरिक का दायित्व होना चाहिए। इस कार्यक्रम में सदर विधायक के साथ-साथ नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह जिला मंत्री जितेंद्र सिंह नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा पूर्व नगर अध्यक्ष संजय पांडे ई आम जनता एवं भाजपा कार्यकर्ता मिलकर स्वच्छ देवरिया मिशन को सार्थक बनाने में सहयोग प्रदान किया