आज दिनांक 16 सितंबर 2026 को प्रादेशिक बास्केटबॉल प्रतियोगिता जो विद्यालय स्तर पर कराई जाती है ।विद्यालयों के क्रीडा शिक्षकों की उपस्थिति में प्रतियोगिता का निर्णायक मंडल होता है ।जिसके द्वारा प्रतियोगी छात्रों का चयन किया जाता है। क्रीडा शिक्षक समिति के द्वारा किया जाता है।
इसी के तहत बास्केटबॉल की प्रादेशिक प्रतियोगिता संयुक्त शिक्षा निदेशक गोरखपुर के निर्देशन में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में एवं मंडलीय क्रीड़ा सचिव अरुणेंद्र राय एवं आयोजक क्रीड़ा प्रभारी विवेकानंद मिश्र के देखरेख में सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम गोरखपुर में संपन्न हो रहा है।अन्य जिलों के क्रीडा शिक्षक के सहयोग से प्रारंभ किया गया। आज जनपद देवरिया के शारीरिक शिक्षा अध्यापक महा परिषद के अध्यक्ष विपिन बिहारी चंद्र यादव के नेतृत्व में देवरिया की टीम के अंतर्गत डॉक्टर शेषनाथ चौहान अमित कुमार सत्येंद्र सिंह प्रभात रंजन मणि त्रिपाठी राम जी विनोद यादव राजेश राय के देखरेख में प्रतियोगिता शानदार ढंग से संपादित हुई।
अन्य जिले के क्रीडा शिक्षकों की सहयोग में प्रदेश के बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आज तीसरा दिन रहा बालक बालिकाओं के क्वार्टर फाइनल के उपरांत सेमीफाइनल मैच भी प्रारंभ हो चुका है दिनांक 17 सितंबर को 14 17 19 वर्ष बालक बालिका की प्रतियोगिता होनी है।
