मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
धनघटा थाने का प्रभार संभालते ही एक्शन मोड में दिखे नए थाना प्रभारी अजय कुमार सिंहमेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव नाराज, काम तेज करने के दिए निर्देशजनपद के सभी थानों की सीसी टीमों एवं सीसीटीएनएस टीमों के साथ पुलिस लाइन सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।17 सालों से जनसेवा की अविरल धारा… भक्ति और आस्था की मिसालविधायक विकास निधि से ₹8.51 लाख के विद्युतीकरण कार्य का किया उद्घाटनहमीरपुर :मुस्करा में तालाब बना मुसीबत, जलभराव से ग्रामीण बेहालहमीरपुर :नाली तोड़ने को लेकर चेयरमैन और पूर्व चेयरमैन में हाथापाई, वीडियो वायरलसेवा सेतु से ग्रामीणों को घर बैठे मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभहमीरपुर :मुस्करा में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या से हड़कंप, बिहूनी खुर्द गांव में घर के पास मिला शव, गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका; फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्यविद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्पधनघटा थाने का प्रभार संभालते ही एक्शन मोड में दिखे नए थाना प्रभारी अजय कुमार सिंहमेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव नाराज, काम तेज करने के दिए निर्देशजनपद के सभी थानों की सीसी टीमों एवं सीसीटीएनएस टीमों के साथ पुलिस लाइन सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।17 सालों से जनसेवा की अविरल धारा… भक्ति और आस्था की मिसालविधायक विकास निधि से ₹8.51 लाख के विद्युतीकरण कार्य का किया उद्घाटनहमीरपुर :मुस्करा में तालाब बना मुसीबत, जलभराव से ग्रामीण बेहालहमीरपुर :नाली तोड़ने को लेकर चेयरमैन और पूर्व चेयरमैन में हाथापाई, वीडियो वायरलसेवा सेतु से ग्रामीणों को घर बैठे मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभहमीरपुर :मुस्करा में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या से हड़कंप, बिहूनी खुर्द गांव में घर के पास मिला शव, गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका; फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्यविद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्प
Surajpurछत्तीसगढ़शिक्षा

विद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्प

शासकीय महाविद्यालय सिलफिली में एचआईवी/एड्स प्रभावित लोगों के प्रति भेदभाव समाप्त करने शपथ कार्यक्रम सूरजपुर/10 सितंबर 2026/ एचआईवी/एड्स से प्रभावित लोगों के प्रति समाज में…

विद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्प
WhatsApp Facebook

शासकीय महाविद्यालय सिलफिली में एचआईवी/एड्स प्रभावित लोगों के प्रति भेदभाव समाप्त करने शपथ कार्यक्रम

सूरजपुर/10 सितंबर 2026/ एचआईवी/एड्स से प्रभावित लोगों के प्रति समाज में संवेदनशीलता, सम्मान एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देने तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से शासकीय महाविद्यालय सिलफिली में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयीन स्टाफ ने एचआईवी/एड्स प्रभावित व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करने और उन्हें सम्मान एवं सहयोग देने का संकल्प लिया।
रेड रिबन नोडल अधिकारी सुश्री शालिनी शांता कुजूर ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक संवेदनशीलता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अमित सिंह बनाफर ने कहा कि एचआईवी/एड्स को लेकर समाज में अभी भी कई भ्रांतियां एवं गलत धारणाएं प्रचलित हैं। इन भ्रांतियों को दूर करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों से एचआईवी/एड्स के संबंध में सही जानकारी समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
उन्होंने एचआईवी संक्रमण के प्रमुख कारणों, बचाव के उपायों एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी देते हुए कहा कि एचआईवी/एड्स से प्रभावित व्यक्ति के साथ भेदभाव करना किसी समस्या का समाधान नहीं है। उन्हें सम्मान, सहयोग और संवेदना देना ही मानवीय दृष्टिकोण है।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार, मित्रों एवं समाज में भी एचआईवी/एड्स से संबंधित सही जानकारी दें और भ्रांतियों को दूर करने में सहभागी बनें।
इस दौरान शपथ ग्रहण कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयीन स्टाफ ने एचआईवी/एड्स प्रभावित लोगों के प्रति समानता, सम्मान का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रेड रिबन क्लब के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।