मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
यज्ञ अनुष्ठान एवं वैदिक भजनहमीरपुर :चोरी के माल समेत दो आरोपी गिरफ्तार, 48.5 किलो कॉपर वायर व 1.55 लाख रुपये बरामदहमीरपुर :जिला न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षणबड़वानी में सात दिवसीय श्री मद भागवतअपराधियों पर शिकंजा कसने को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान, यातायात नियमों के प्रति जागरूकताहमीरपुर :गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती को गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठकहमीरपुर :POCSO जागरूकता कार्यक्रम के तीसरे दिन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को किया गया जागरूकनौगढ़ में इंस्टाग्राम पर कट्टा लहराकर VIDEO बनाना पड़ा भारी: ‘उम्र छोटी है पर चर्चे बहुत हैं, बादशाह’ लिखकर पोस्ट किया, पुलिस तलाश में जुटी*हमीरपुर :सार्वजनिक सूचना दिए बिना रेलवे ने बंद किया फाटक, राहगीरों की बढ़ी परेशानीहमीरपुर :तीन दिन की बारिश के बाद मिली राहत, श्याम नाला का जलस्तर घटा,कपसा मार्ग पर आवागमन बहाल, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क फिर जुड़ायज्ञ अनुष्ठान एवं वैदिक भजनहमीरपुर :चोरी के माल समेत दो आरोपी गिरफ्तार, 48.5 किलो कॉपर वायर व 1.55 लाख रुपये बरामदहमीरपुर :जिला न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षणबड़वानी में सात दिवसीय श्री मद भागवतअपराधियों पर शिकंजा कसने को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान, यातायात नियमों के प्रति जागरूकताहमीरपुर :गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती को गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठकहमीरपुर :POCSO जागरूकता कार्यक्रम के तीसरे दिन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को किया गया जागरूकनौगढ़ में इंस्टाग्राम पर कट्टा लहराकर VIDEO बनाना पड़ा भारी: ‘उम्र छोटी है पर चर्चे बहुत हैं, बादशाह’ लिखकर पोस्ट किया, पुलिस तलाश में जुटी*हमीरपुर :सार्वजनिक सूचना दिए बिना रेलवे ने बंद किया फाटक, राहगीरों की बढ़ी परेशानीहमीरपुर :तीन दिन की बारिश के बाद मिली राहत, श्याम नाला का जलस्तर घटा,कपसा मार्ग पर आवागमन बहाल, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क फिर जुड़ा
Hamirpurउत्तर प्रदेशक्राइम

हमीरपुर :चोरी के माल समेत दो आरोपी गिरफ्तार, 48.5 किलो कॉपर वायर व 1.55 लाख रुपये बरामद

मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 48.5 किलोग्राम कॉपर वायर और 1,55,500…

हमीरपुर :चोरी के माल समेत दो आरोपी गिरफ्तार, 48.5 किलो कॉपर वायर व 1.55 लाख रुपये बरामद
WhatsApp Facebook

मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 48.5 किलोग्राम कॉपर वायर और 1,55,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को वादी सूरज पाल सिंह की तहरीर के आधार पर थाना मौदहा में मु0अ0सं0 314/26 के तहत धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान प्रकाश में आए वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी।

इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डिग्री कॉलेज मार्ग पर बड़ेडी नाला के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमेश प्रजापति पुत्र स्व.

संतोष प्रजापति, निवासी ग्राम इचौली, थाना मौदहा, उम्र करीब 29 वर्ष तथा रौनक ताम्रकार पुत्र सीताराम ताम्रकार, निवासी कस्बा व थाना राठ के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 48.5 किलो कॉपर वायर एवं 1,55,500 रुपये बरामद हुए हैं।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेजा गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हर्षवीर सिंह, कांस्टेबल विशाल यादव और कांस्टेबल चन्दन यादव शामिल रहे।