मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
यज्ञ अनुष्ठान एवं वैदिक भजनहमीरपुर :चोरी के माल समेत दो आरोपी गिरफ्तार, 48.5 किलो कॉपर वायर व 1.55 लाख रुपये बरामदहमीरपुर :जिला न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षणबड़वानी में सात दिवसीय श्री मद भागवतअपराधियों पर शिकंजा कसने को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान, यातायात नियमों के प्रति जागरूकताहमीरपुर :गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती को गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठकहमीरपुर :POCSO जागरूकता कार्यक्रम के तीसरे दिन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को किया गया जागरूकनौगढ़ में इंस्टाग्राम पर कट्टा लहराकर VIDEO बनाना पड़ा भारी: ‘उम्र छोटी है पर चर्चे बहुत हैं, बादशाह’ लिखकर पोस्ट किया, पुलिस तलाश में जुटी*हमीरपुर :सार्वजनिक सूचना दिए बिना रेलवे ने बंद किया फाटक, राहगीरों की बढ़ी परेशानीहमीरपुर :तीन दिन की बारिश के बाद मिली राहत, श्याम नाला का जलस्तर घटा,कपसा मार्ग पर आवागमन बहाल, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क फिर जुड़ायज्ञ अनुष्ठान एवं वैदिक भजनहमीरपुर :चोरी के माल समेत दो आरोपी गिरफ्तार, 48.5 किलो कॉपर वायर व 1.55 लाख रुपये बरामदहमीरपुर :जिला न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षणबड़वानी में सात दिवसीय श्री मद भागवतअपराधियों पर शिकंजा कसने को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान, यातायात नियमों के प्रति जागरूकताहमीरपुर :गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती को गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठकहमीरपुर :POCSO जागरूकता कार्यक्रम के तीसरे दिन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को किया गया जागरूकनौगढ़ में इंस्टाग्राम पर कट्टा लहराकर VIDEO बनाना पड़ा भारी: ‘उम्र छोटी है पर चर्चे बहुत हैं, बादशाह’ लिखकर पोस्ट किया, पुलिस तलाश में जुटी*हमीरपुर :सार्वजनिक सूचना दिए बिना रेलवे ने बंद किया फाटक, राहगीरों की बढ़ी परेशानीहमीरपुर :तीन दिन की बारिश के बाद मिली राहत, श्याम नाला का जलस्तर घटा,कपसा मार्ग पर आवागमन बहाल, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क फिर जुड़ा
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :जिला न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण

हमीरपुर। सोमवार को जनपद न्यायाधीश हमीरपुर, जिलाधिकारी हमीरपुर एवं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने जिला कारागार हमीरपुर का त्रैमासिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल की व्यवस्थाओं का…

हमीरपुर :जिला न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। सोमवार को जनपद न्यायाधीश हमीरपुर, जिलाधिकारी हमीरपुर एवं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने जिला कारागार हमीरपुर का त्रैमासिक निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बंदियों की स्थिति और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षा कर्मियों की संख्या, उपकरणों एवं सुरक्षा उपायों की जांच की गई।

अधिकारियों ने बंदियों की संख्या, स्वास्थ्य स्थिति, रहने की व्यवस्था तथा उनकी समस्याएं भी सुनीं। इसके अलावा जेल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकों की उपलब्धता, दवाओं, साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और निर्धारित मात्रा की भी जांच की गई। अधिकारियों ने जेल के प्रशासनिक कार्यों, रिकॉर्ड कीपिंग तथा बंदियों के अधिकारों के संरक्षण की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

साथ ही बंदियों के लिए संचालित शिक्षा, कौशल विकास एवं पुनर्वास कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि कारागार के अंदर सभी व्यवस्थाएं सुचारु रहें और बंदियों के साथ न्यायपूर्ण एवं मानवीय व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं में लगातार सुधार बनाए रखने पर जोर दिया।