मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :उपरी गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, सुबह 7 से रात 11 बजे तक चला विशाल भंडाराअज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौतअज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौतअज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत*आजादी के 75 साल बाद भी मानदेय के लिए मोहताज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सीतापुर में धरने पर बैठीं,,,विश्वनाथगंज में चुनाव से पहले सियासी हलचल, पिंटू तिवारी की सक्रियता कितनी पड़ेगी भारीबड़वानी के सावंत पुरम कॉलोनी में 25 साल, से समस्या महिलाएं पहुंची कलेक्टर कार्यालय।हमीरपुर :मानवता के नाते बाइक पर बैठाया, नीलगाय से टकराई बाइक; दो लोग गंभीर घायल नेत्रहीन श्रवण कुमार की हालत गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफरबड़वानी के 11, गांवों में नहर का पानी नहीं सुख रही फैसले, किसान पहुंचे कलेक्टर कार्यालय।सरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी में कक्षा 5वीं-8वीं की पालक गोष्ठी सम्पन्नहमीरपुर :उपरी गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, सुबह 7 से रात 11 बजे तक चला विशाल भंडाराअज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौतअज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौतअज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत*आजादी के 75 साल बाद भी मानदेय के लिए मोहताज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सीतापुर में धरने पर बैठीं,,,विश्वनाथगंज में चुनाव से पहले सियासी हलचल, पिंटू तिवारी की सक्रियता कितनी पड़ेगी भारीबड़वानी के सावंत पुरम कॉलोनी में 25 साल, से समस्या महिलाएं पहुंची कलेक्टर कार्यालय।हमीरपुर :मानवता के नाते बाइक पर बैठाया, नीलगाय से टकराई बाइक; दो लोग गंभीर घायल नेत्रहीन श्रवण कुमार की हालत गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफरबड़वानी के 11, गांवों में नहर का पानी नहीं सुख रही फैसले, किसान पहुंचे कलेक्टर कार्यालय।सरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी में कक्षा 5वीं-8वीं की पालक गोष्ठी सम्पन्न
Hamirpurउत्तर प्रदेशधार्मिक

हमीरपुर :उपरी गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, सुबह 7 से रात 11 बजे तक चला विशाल भंडारा

हमीरपुर। मौदहा तहसील क्षेत्र के उपरी गांव में सोमवार को भक्ति और आस्था के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पारा खेड़ा स्थित बजरंगबली मंदिर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा पूरे गांव में…

हमीरपुर :उपरी गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, सुबह 7 से रात 11 बजे तक चला विशाल भंडारा
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। मौदहा तहसील क्षेत्र के उपरी गांव में सोमवार को भक्ति और आस्था के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

पारा खेड़ा स्थित बजरंगबली मंदिर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा पूरे गांव में भ्रमण करते हुए निर्धारित गंतव्य स्थल पर पहुंची। यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं सहित श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान पूरा गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा के लिए नौ दुर्गा कमेटी की ओर से जलपान की व्यवस्था की गई।

कमेटी के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को जलपान कराकर सेवा भाव का परिचय दिया। वहीं, मंगलवार को ग्राम प्रधान माहेश्वरी दीन, सहयोगी सदाशिव, कमेटी और ग्रामवासियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

भंडारा सुबह सात बजे से शुरू होकर रात 11 बजे तक लगातार चलता रहा। इस दौरान आसपास के कई गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

पूरे दिन भंडारे में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा और आयोजकों व ग्रामीणों ने सेवा भाव से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी और आपसी सहयोग ने गांव में श्रद्धा, सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया।

कलश यात्रा और विशाल भंडारे को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।