मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती को गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठकहमीरपुर :POCSO जागरूकता कार्यक्रम के तीसरे दिन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को किया गया जागरूकनौगढ़ में इंस्टाग्राम पर कट्टा लहराकर VIDEO बनाना पड़ा भारी: ‘उम्र छोटी है पर चर्चे बहुत हैं, बादशाह’ लिखकर पोस्ट किया, पुलिस तलाश में जुटी*हमीरपुर :सार्वजनिक सूचना दिए बिना रेलवे ने बंद किया फाटक, राहगीरों की बढ़ी परेशानीहमीरपुर :तीन दिन की बारिश के बाद मिली राहत, श्याम नाला का जलस्तर घटा,कपसा मार्ग पर आवागमन बहाल, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क फिर जुड़ापांढुर्णा में फसल नुकसानी के पंचनामे गायब करने पर राज्य सूचना आयोग सख्त; तत्कालीन तहसीलदार को 25 हजार जुर्माने का नोटिस, कलेक्टर को जांच के आदेशHamare gaon mein light bahut katta hai light kam aati Haiमहाराष्ट्र में सूखे की आहट! पांढुर्णा में किसान बेहाल, गांव-गांव में पानी के लिए हाहाकार का खतराभजन गायक अक्षय अंबुलकर का पुलिस आरक्षक भर्ती में चयन, गांव में जश्न का माहौलपांढुर्ना जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर कांग्रेस कीसंवा महत्वपूर्ण बैठकहमीरपुर :गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती को गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठकहमीरपुर :POCSO जागरूकता कार्यक्रम के तीसरे दिन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को किया गया जागरूकनौगढ़ में इंस्टाग्राम पर कट्टा लहराकर VIDEO बनाना पड़ा भारी: ‘उम्र छोटी है पर चर्चे बहुत हैं, बादशाह’ लिखकर पोस्ट किया, पुलिस तलाश में जुटी*हमीरपुर :सार्वजनिक सूचना दिए बिना रेलवे ने बंद किया फाटक, राहगीरों की बढ़ी परेशानीहमीरपुर :तीन दिन की बारिश के बाद मिली राहत, श्याम नाला का जलस्तर घटा,कपसा मार्ग पर आवागमन बहाल, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क फिर जुड़ापांढुर्णा में फसल नुकसानी के पंचनामे गायब करने पर राज्य सूचना आयोग सख्त; तत्कालीन तहसीलदार को 25 हजार जुर्माने का नोटिस, कलेक्टर को जांच के आदेशHamare gaon mein light bahut katta hai light kam aati Haiमहाराष्ट्र में सूखे की आहट! पांढुर्णा में किसान बेहाल, गांव-गांव में पानी के लिए हाहाकार का खतराभजन गायक अक्षय अंबुलकर का पुलिस आरक्षक भर्ती में चयन, गांव में जश्न का माहौलपांढुर्ना जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर कांग्रेस कीसंवा महत्वपूर्ण बैठक
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती को गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

हमीरपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 02 अक्टूबर को जनपद में गरिमा, हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाए जाने की तैयारियों…

हमीरपुर :गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती को गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 02 अक्टूबर को जनपद में गरिमा, हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाए जाने की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अशोक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों महापुरुषों के जीवन, विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 02 अक्टूबर को सभी सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण, गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा उनके जीवन एवं राष्ट्र सेवा पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। जनपद में प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा, रामधुन, पदयात्रा, खेलकूद प्रतियोगिताएं, विचार गोष्ठियां, सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देते हुए नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, मलिन बस्तियों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर विशेष सफाई कराते हुए स्वच्छता एवं संविधान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाई जाए। इसके साथ ही जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, अस्पतालों एवं वृद्धाश्रम में फल वितरण तथा विद्यालयों में गांधीवादी जीवन-दृष्टि, राष्ट्र सेवा एवं सामाजिक मूल्यों पर आधारित प्रतियोगिताएं एवं गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी।

जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग में नोडल अधिकारी नामित करते हुए कार्यक्रमों की समुचित तैयारी समय से पूर्ण कर लें। तहसील स्तर पर भी उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं अधिकारियों की सहभागिता से कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अल्का शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती रिजवाना शाहिद, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री विजय सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री पैगाम हैदर सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।