A2Z सभी खबर सभी जिले की

सहकारी समिति में भरा पानी भारी बारिश से जलभराव, निकासी का अभाव

ग्राम सभा खानजादीपुर में स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी पैक्स) में भारी जलभराव हो गया है। कई दिनों से हो रही लगातार बारिश और पानी की निकासी न होने के कारण समिति परिसर तालाब में तब्दील हो गया है।समिति के अंदर पानी भर जाने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव की यह स्थिति बाहरी परिसर में उचित जल निकासी व्यवस्था न होने के कारण बनी है। क्षेत्र के निवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर सहकारी समिति के सचिव और अध्यक्ष को कई बार सूचित किया जा चुका है। इसके बावजूद, अधिकारियों द्वारा पानी निकासी के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। किसानों ने चिंता व्यक्त किया है।

Show More
Back to top button