A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिंगरौली: रीवा सीधी टनल एवं देवसर बाजार क्षेत्र में बाइक स्टंट करने वाले युवक पर थाना जियावन पुलिस की कार्यवाही।

पत्रकार सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला

सिंगरौली: रीवा सीधी टनल एवं देवसर बाजार क्षेत्र में बाइक स्टंट करने वाले युवक पर थाना जियावन पुलिस की कार्यवाही।

सिंगरौली:पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा  के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर सिंगरौली पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें एक युवक द्वारा रीवा सीधी टनल मार्ग एवं देवसर बाजार जैसे सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बाइक पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट किया जाना पाया गया।वीडियो संज्ञान में आते ही थाना जियावन पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए संबंधित युवक को चिन्हित कर पकड़ा गया तथा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई। युवक को समझाइश दी गई कि सार्वजनिक सड़क, मेन रोड, टनल एवं बाजार आमजन के सुरक्षित आवागमन के लिए होते हैं, स्टंट दिखाने या रील बनाने के लिए नहीं। इस प्रकार की लापरवाही से स्वयं की जान के साथ-साथ राहगीरों, बच्चों, बुजुर्गों एवं अन्य वाहन चालकों की जिंदगी को भी गंभीर खतरा हो सकता है।

युवक द्वारा अपने कृत्य पर खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगी गई। उसने कहा कि सार्वजनिक सड़क, टनल, मेन रोड एवं बाजार जैसे स्थान बाइक स्टंट के लिए नहीं, बल्कि आमजन के सुरक्षित आवागमन के लिए होते हैं। उसने सभी युवाओं से अपील की कि रील, दिखावे या सोशल मीडिया लोकप्रियता के चक्कर में अपनी और दूसरों की जिंदगी जोखिम में न डालें। सड़क पर स्टंट न करें, हेलमेट पहनें, यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें।

Related Articles

Show More
Back to top button