मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
टिकट कटा, निष्ठा नहीं – भाजपा के सच्चे सिपाही निकले वैद्य बृजमोहन शर्माAKHAND BHARAT BULLET NEWSअष्टमी पर ‘शक्ति से सृजन’ अभियान के तहत पौधारोपणविनय ज्वेलर्स में 45 लाख की लूट का 8 दिन में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, गहने और नगदी बरामदआईजीपी ट्रैफिक जेएंडके ने राजौरी के डीसीपीएल में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए संयुक्त समन्वय बैठक की अध्यक्षता की राजौरी, 18 अक्टूबर आईजीपी ट्रैफिक जेएंडके,आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, युवाओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियांहाईवे की गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, 24 अक्टूबर को जवाब तलब , सड़क बनी, लेकिन झटकों से नही मिली राहतउपली कोठी स्थित शिवालय का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, भक्तों ने काटा केक, की शिव आराधनापुलिस की सरपरस्ती में हो रहाअवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम की मौतप्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोपटिकट कटा, निष्ठा नहीं – भाजपा के सच्चे सिपाही निकले वैद्य बृजमोहन शर्माAKHAND BHARAT BULLET NEWSअष्टमी पर ‘शक्ति से सृजन’ अभियान के तहत पौधारोपणविनय ज्वेलर्स में 45 लाख की लूट का 8 दिन में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, गहने और नगदी बरामदआईजीपी ट्रैफिक जेएंडके ने राजौरी के डीसीपीएल में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए संयुक्त समन्वय बैठक की अध्यक्षता की राजौरी, 18 अक्टूबर आईजीपी ट्रैफिक जेएंडके,आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, युवाओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियांहाईवे की गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, 24 अक्टूबर को जवाब तलब , सड़क बनी, लेकिन झटकों से नही मिली राहतउपली कोठी स्थित शिवालय का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, भक्तों ने काटा केक, की शिव आराधनापुलिस की सरपरस्ती में हो रहाअवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम की मौतप्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोप
मध्य प्रदेश

डबरा में तीसरे दिन भी जारी रहा पार्षदों का सत्याग्रह; पूर्व चेयरमैन महाराज सिंह राजौरिया एवं पार्षद सुमित साहू बैठे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

WhatsApp Facebook

 

डबरा।नगर पालिका परिषद डबरा की प्रशासनिक उदासीनता, पक्षपात और भ्रष्टाचार के विरोध में पार्षदों तथा क्षेत्रीय नागरिकों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी उग्र रूप से जारी रहा। मांगों पर कोई प्रशासनिक सुनवाई न होने के विरोध में बुधवार को पूर्व चेयरमैन व पार्षद महाराज सिंह राजौरिया तथा पार्षद सुमित साहू अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए।जनसमस्याओं पर नगर पालिका का रवैया पूरी तरह उदासीन’ — महाराज सिंह राजौरिया
भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व चेयरमैन एवं पार्षद महाराज सिंह राजौरिया ने कहा कि वार्ड क्रमांक 16 सहित पूरे डबरा शहर में व्याप्त मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए सैकड़ों आवेदन नगर पालिका परिषद डबरा एवं जिला कलेक्टर कार्यालय ग्वालियर के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन द्वारा पत्रों का जवाब तक नहीं दिया जाता। छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए आम जनता और जनप्रतिनिधियों को महीनों इंतजार कराया जाता है।उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका प्रशासन कुछ चुनिंदा वार्डों को अनुचित प्राथमिकता दे रहा है, जबकि बाकी वार्डों के साथ सौतेला व्यवहार कर किनारे किया जा रहा है। आज शहर की मुख्य सड़कें और गलियां अंधेरे में डूबी हैं, जिससे रात के समय महिलाओं और आम नागरिकों का निकलना दूभर हो गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह भूख हड़ताल किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि केवल और केवल डबरा की जनता के हक और शहर के विकास के लिए की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता महाराज सिंह वार्ड क्रमांक 16 से पार्षद है, उनके द्वारा पुराना गाड़ी अड्डा रोड एवं रामगढ़ नरिया की सफाई व निर्माण कार्य हेतु धरना तक दिया जा चुका है, फाइल बन चुकी है, लेकिन कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई।

‘शासकीय धन का हो रहा दुरुपयोग’ — पार्षद सुमित साहू
धरनास्थल पर भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद सुमित साहू ने नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा पहले से कराए गए निजी कार्यों का भुगतान नगर पालिका कोष से करने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। यह सीधे तौर पर शासकीय धन का खुला दुरुपयोग और भ्रष्टाचार है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आंदोलन रहेगा जारी
सभी पार्षदों ने चेतावनी दी है कि जब तक शहर की रोकी गई विकास फाइलें स्वीकृत नहीं होतीं, भ्रष्टाचार की जांच नहीं होती और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों व पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त नहीं किया जाता, तब तक यह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और सत्याग्रह अनवरत जारी रहेगा। उपस्थित श्री सत्येंद्र दुबे उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता महाराज सिंह राजोरिया
अरविंद हीरा सुमित साहू महाराज सिंह राजोरिया पूर्व पार्षद विक्रम वीर दुबे सरदार सिंह कुशवाहा नरेश पलिया लवलेश कैन दिनेश मौर्य सुदर्शन सिंह रावत बलविंदर सिंह नरेश प्रजापति श्रीकांत पाठक जमील खान केदार सिंह रावत हरप्रीत सिंह सरदार सुनील साहू पतिराम साहू जितेंद्र प्रजापति जय मोदी धर्मेंद्र गजेंद्र सिंह राजोरिया विजेंद्र सिंह रावत सुनीता प्रेमवती राजेश्वरी लक्ष्मी शांति लक्ष्मी रानी प्रेमवती उमा कृष्णा अनीता योगेश दंडोतिया हरज्ञान साहू जितेंद्र एवरन सिंह रावत नीरज साहू जगदीश साहू उमाशंकर साहू विशाल मोदी आकाश जाटव आदि लोग उपस्थित थे

एम एस बिशौटिया पत्रकार डबरा 9425734503