A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

चंद्रशेखर आजाद नगर में परंपरागत बाबा महाकाल की सवारी निकाली गई

दीपक शर्मा की रिपोर्ट 

आलीराजपुर जिले की तहसील चंद्रशेखर आजाद नगर में कालियावाव नर्मदेश्वर महादेव मंदिर ओर बड़े शिवमन्दिर के महाकाल की सवारी आजाद नगर में भ्रमण के लिए निकली नगर में बाबा महाकाल का स्वागत फूलों से किए गए , आरती की गई सवारी के साथ महादेव के गणों की वेशभूषा में डी जे की धुन पर बच्चे नाचते गाते हर हर बम बम के घोष के साथ निकले आगे आगे महाकाल की सवारी पीछे पीछे समस्त सनातनी चलते नजर आए ।

वहीं जगरानी देवी समिति ने महाकाल की मन मोहक झांकी भी बनाई गई। एक गाड़ी पर भांग का प्रसाद पीते हुए महाकालगण निकले। नगर के कई लोगों ने केला, सेब मिठाई की प्रसादी वितरण की गई। जल की व्यवस्था भी की गई। नगर के प्राचीन राम मंदिर पर प्रतिवर्ष की तरह महाकाल की आरती की गई वहां से महाकाल की सवारी प्राचीन महाकाली माता मन्दिर पहुंची वहां भी प्रतिवर्ष के अनुसार महाकाल की आरती की गई। वहां से महाकाल की सवारी बड़े शंकर मंदिर को पहुंचे साथ ही कालियावाव नर्मदेश्वर महादेव मन्दिर की ओर नाचते गाते पहुंचे।

 

 

Show More
Back to top button