A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

कार्यपालक निदेशक के दो दिवसीय आलीराजपुर प्रवास के अंतर्गत ककराना घाट एवं रेवा सेवा केंद्र का अवलोकन

दीपक शर्मा की रिपोर्ट

आलीराजपुर:- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक **श्री बकुल लाड़ के दो दिवसीय आलीराजपुर प्रवास (15 एवं 16 अगस्त 2026) के अंतर्गत विकासखंड सोंडवा के **ककराना घाट का अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया।

इस दौरान नर्मदा समग्र द्वारा नर्मदा बैकवॉटर क्षेत्र में प्रभावित एवं जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराई जा रही नर्मदा रिवर एंबुलेंस सेवाओं की जानकारी प्राप्त की गई। कार्यपालक निदेशक महोदय ने नर्मदा समग्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. कार्तिक सप्रे जी से रिवर एंबुलेंस के माध्यम से दी जा रही सेवाओं एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।

ककराना स्थित रेवा सेवा केंद्र का भी अवलोकन करते हुए केंद्र द्वारा परियोजना/प्रकल्प के रूप में संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही केंद्र के माध्यम से जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों एवं जनसेवा गतिविधियों का भी जायजा लिया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं तथा मोबाइल मेडिकल यूनिट/एंबुलेंस के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी ली गई। इस अवसर पर जिला समन्वयक दीपक जगताप, जिला प्रकल्प प्रभारी श्री राजेंद्र सस्तिया एवं नर्मदा समग्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Show More
Back to top button