मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
टिकट कटा, निष्ठा नहीं – भाजपा के सच्चे सिपाही निकले वैद्य बृजमोहन शर्माAKHAND BHARAT BULLET NEWSअष्टमी पर ‘शक्ति से सृजन’ अभियान के तहत पौधारोपणविनय ज्वेलर्स में 45 लाख की लूट का 8 दिन में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, गहने और नगदी बरामदआईजीपी ट्रैफिक जेएंडके ने राजौरी के डीसीपीएल में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए संयुक्त समन्वय बैठक की अध्यक्षता की राजौरी, 18 अक्टूबर आईजीपी ट्रैफिक जेएंडके,आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, युवाओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियांहाईवे की गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, 24 अक्टूबर को जवाब तलब , सड़क बनी, लेकिन झटकों से नही मिली राहतउपली कोठी स्थित शिवालय का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, भक्तों ने काटा केक, की शिव आराधनापुलिस की सरपरस्ती में हो रहाअवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम की मौतप्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोपटिकट कटा, निष्ठा नहीं – भाजपा के सच्चे सिपाही निकले वैद्य बृजमोहन शर्माAKHAND BHARAT BULLET NEWSअष्टमी पर ‘शक्ति से सृजन’ अभियान के तहत पौधारोपणविनय ज्वेलर्स में 45 लाख की लूट का 8 दिन में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, गहने और नगदी बरामदआईजीपी ट्रैफिक जेएंडके ने राजौरी के डीसीपीएल में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए संयुक्त समन्वय बैठक की अध्यक्षता की राजौरी, 18 अक्टूबर आईजीपी ट्रैफिक जेएंडके,आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, युवाओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियांहाईवे की गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, 24 अक्टूबर को जवाब तलब , सड़क बनी, लेकिन झटकों से नही मिली राहतउपली कोठी स्थित शिवालय का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, भक्तों ने काटा केक, की शिव आराधनापुलिस की सरपरस्ती में हो रहाअवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम की मौतप्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोप
मध्य प्रदेश

आलीराजपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी की हालत अंधेर नगरी चौपट राजा जैसी हो चुकी है

आलीराजपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी की हालत अंधेर नगरी चौपट राजा जैसी हो चुकी है
WhatsApp Facebook

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नियुक्ति पर सवाल, दोनों युवाओं ने जताई असहमति

दीपक शर्मा की रिपोर्ट

आलीराजपुर। भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा में आलीराजपुर मंडल अध्यक्ष के रूप में प्रदीप गोजा तथा नानपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के रूप में सुजीत चौहान की नियुक्ति को लेकर मामला चर्चा में है। दोनों युवाओं द्वारा वीडियो जारी कर इस नियुक्ति पर अपनी असहमति जताने के बाद भाजपा संगठन की प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दोनों युवाओं का कहना है कि उन्हें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में पद दिए जाने की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। उनसे न तो इस संबंध में कोई चर्चा की गई और न ही उनकी सहमति ली गई। उन्होंने वीडियो के माध्यम से स्पष्ट किया कि बिना सूचना और बिना अनुमति के उनके नाम संगठनात्मक पद के लिए घोषित कर दिए गए।युवाओं ने यह भी कहा कि वे कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और भाजपा के किसी संगठनात्मक पद पर रहने की उनकी इच्छा नहीं है। उनका कहना है कि यदि उनसे पहले इस संबंध में चर्चा की जाती तो वे अपनी बात रखते और परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेते, लेकिन उन्हें बिना बताए ही नियुक्ति कर दी गई।

मामला सामने आने के बाद राजनीतिक क्षेत्र में यह सवाल उठ रहा है कि किसी व्यक्ति को किसी राजनीतिक संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने से पहले उसकी सहमति और राजनीतिक संबद्धता की पुष्टि क्यों नहीं की गई। अब सवाल भाजपा संगठन से है कि प्रदीप गोजा और सुजीत चौहान के नाम भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नियुक्ति में किस आधार पर शामिल किए गए? जब संबंधित युवा स्वयं नियुक्ति से अनभिज्ञता और असहमति जता रहे हैं, तो संगठन को पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। दोनों युवाओं के वीडियो सामने आने के बाद अब भाजपा संगठन की ओर से आने वाले स्पष्टीकरण और आगामी कार्रवाई पर सबकी नजर है।