मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

‘कैच द रेन’ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालकर वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण का दिया संदेश

‘कैच द रेन’ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालकर वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण का दिया संदेश
WhatsApp Facebook

 

जल संरक्षण राखी’ बांधकर दीदियों ने दिलाया जल बचाने का संकल्प

‘कैच द रेन’ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालकर वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण का दिया संदेश

कोरिया, 06 अगस्त 2026/ जनपद पंचायत बैकुंठपुर के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत परिसर से घड़ी चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली के दौरान दीदियों ने जल संरक्षण संबंधी संदेशों से युक्त तख्तियां हाथों में लेकर नागरिकों को वर्षा जल के अधिकतम संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए प्रेरित किया। रैली के माध्यम से लोगों से जल की प्रत्येक बूंद के महत्व को समझते हुए इसके संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा अपने हाथों से तैयार की गई ‘जल संरक्षण राखी’ रही। दीदियों ने जनपद पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शहरवासियों की कलाई पर यह विशेष राखी बांधते हुए उनसे जल बचाने, वर्षा जल का अधिकतम संग्रह करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर दीदियों ने संदेश दिया कि “जिस प्रकार हम राखी के माध्यम से अपने रिश्तों की रक्षा का संकल्प लेते हैं, उसी प्रकार जल की रक्षा का संकल्प लेना भी हम सभी का नैतिक दायित्व है।” कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक नागरिक से जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और इस अभियान से सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की गई।