मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रत्येक योजना की जानकारी अंतिम छोर तक पहुंचे, तभी विकसित भारत का होगा संकल्प साकार -श्री नेहरू राम निषाद

प्रत्येक योजना की जानकारी अंतिम छोर तक पहुंचे, तभी विकसित भारत का होगा संकल्प साकार -श्री नेहरू राम निषाद
WhatsApp Facebook

प्रत्येक योजना की जानकारी अंतिम छोर तक पहुंचे, तभी विकसित भारत का होगा संकल्प साकार -श्री नेहरू राम निषाद

छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने विभागवार योजनाओं एवं ओबीसी हितग्राहियों को मिल रहे लाभों की समीक्षा की

अधिकारियों को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

कोरिया, 06 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सभी संबंधित विभागों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक सुनिश्चित होने पर ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकेगा।

श्री निषाद आज जिला पंचायत के मंथन कक्ष में आयोजित विभागवार समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के हितग्राहियों को उपलब्ध कराए जा रहे लाभों एवं संचालित योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग के हितग्राहियों की भागीदारी, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत रोजगार की स्थिति तथा विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत अकुशल श्रमिकों के लिए रोजगार के दिवस 100 से बढ़ाकर 125 किए जाने के संबंध में ग्रामीणों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।

अध्यक्ष श्री निषाद ने तेंदूपत्ता संग्रहण, मानक बोरा खरीदी, भुगतान की स्थिति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के संग्राहकों की संख्या की भी जानकारी ली। मत्स्य विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत अधिकाधिक अन्य पिछड़ा वर्ग के हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 50 प्रतिशत अनुदान पर मछली जाल, आइस बॉक्स सहित अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण सुनिश्चित करने तथा जिले की सभी 21 मत्स्य समितियों को सक्रिय बनाए रखने पर बल दिया।

उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान श्री निषाद ने अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देकर आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।

बैठक में क्रेडा, स्वास्थ्य, खाद्य, समाज कल्याण, कृषि, जल संसाधन, पशुपालन एवं उद्यानिकी विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। अध्यक्ष ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र से संबंधित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त करते हुए उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान कुछ विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति तथा आवश्यक जानकारी अद्यतन नहीं होने पर अध्यक्ष श्री निषाद ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, अभिलेखों के समुचित संधारण तथा समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांति वर्मा ने कहा कि विभिन्न विभागों की योजनाएं अन्य पिछड़ा वर्ग के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने अधिकारियों से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराने के लिए समन्वित प्रयास करने का आग्रह किया।

जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े ने कहा कि विभागीय योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं प्रक्रिया की जानकारी जनप्रतिनिधियों को भी नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने में सहयोग मिल सके।

बैठक में छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव श्री संकल्प साहू, एडीएम श्री सुरेंद्र वैद्य, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता राजवाड़े, श्री राजेश साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।